BREAKING NEWS
बड़वानी पुलिस का बड़ा एक्शन, लूटकांड का 6 घंटे.. <<     माउंट आबू पहुंचे सांसद लुंबाराम.. <<     KHABAR : नीमच बना ट्रायथलॉन का चैंपियन, 30वीं राज्य.. <<     KHABAR : मैदान बचाओ आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन,.. <<     REPORT : 7 अगस्त तक मांगें नहीं मानीं तो 8 अगस्त से.. <<     KHABAR : दतिया में सीएम का रोड शो, खंडवा में कृषि.. <<     KHABAR : रेल के साथ खेल नहीं अभियान के तहत नुक्कड़.. <<     NEWS : छात्रों के समर्थन में निम्बाहेड़ा में.. <<     NEWS : सांसद लुंबाराम चौधरी ने माउंट आबू पहुंचकर.. <<     NEWS : नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक.. <<     BIG NEWS : तलवार से केक काटकर रील वायरल करने वाला.. <<     KHABAR : सगरवंशी माली समाज सामाजिक संस्था यूथ.. <<     KHABAR : मनासा थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग,.. <<     KHABAR : वैष्णव बैरागी समाज छात्रावास मंदसौर के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2023, 3:20 pm
BIG NEWS : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस बीएलए की बैठक संपन्न, वरिष्ठ नेताओं ने दिया मार्गदर्शन, पढ़े नवीन लौहार की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। आगामी विधानसभा चुनाव के लेकर आज प्रातः 11.30 बजे रैगर धर्मशाला चीताखेडा में कांग्रेस कार्यकर्ता और बीएलए की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नीमच से आए जिला कांग्रेस संगठन मंत्री बृजेश मित्तल द्वारा विस्तार से उपस्थित कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। 
मित्तल ने बताया गया कि मतदाता सूची का परीक्षण कर उस में छुटे नाम को जोड़ने एवं गलत नाम को वोटर लिस्ट से हटाने की कार्यवाही करने का कार्य तय समय में पूर्ण करें। जीरन ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक द्वारा क्षेत्र के कांग्रेस के लिए बनाए गए बीएलए को अपने-अपने मतदान केंद्र वाइज मतदाता सूची उपलब्ध कराई। निर्वाचन आयोग द्वारा 1 अगस्त से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य शुरू हुआ है। जोकि 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान मतदाता सूची में संशोधन, नाम जोड़ना, सूची से नाम विलोपित करना जैसे कार्यों को निष्पादित करने के लिए निर्देश वरिष्ठ नेताओं ने दिए। 
इस अवसर पर गांव के पूर्व सरपंच और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश जावरिया, मंडलम अध्यक्ष राजेश जैन, पूर्व मंडी प्रतिनिधी राजेंद्रसिंह तोमर, सेक्टर अध्यक्ष युगल किशोर टेलर, ग्राम पंचायत पंच प्रतिनिधि ईश्वर आर्य, पंच प्रतिनिधि मुबारिक मंसूरी, राजू दायमा, पंच अनिल सालवी, पंच मुकेश आर्य, अकबर खान पठान, लख्मीचंद जूणी, मांगीलाल रेगर, कांग्रेस जिला सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आज़ाद मंसूरी, भगवतीप्रसाद आर्य, किशन जैनवार, हनीफ शैख, परवेज़ पठान, लखमीचंद रावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE