BREAKING NEWS
KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2023, 6:22 pm
KHABAR : शहर ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा एवं मशाल जुलूस का आयोजन, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच द्वारा बुधवार को भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर शहीदों की याद में नीमच शहर में विशाल तिरंगा यात्रा एवं मशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा। 
उक्त जानकारी देते हुए नीमच शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी नीमच के मार्गदर्शन में 9 अगस्त भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिसके अंतर्गत कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से सांय 6 बजे पश्चात आयोजित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणो में नमन करके शहर के विभिन्न मार्गों से तिरंगा यात्रा एवं मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस शाम 6 बजे प्रारंभ होगा जो शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ फोर जीरो स्थित भारत माता चौराहे पर पहुंचेगा, जहां कार्यक्रम का समापन होगा। 
इस अवसर पर नीमच शहर के कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेतागण, समर्पित कार्यकर्ता  एवं कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा संगठन एवं विभिन्न विभाग के प्रकोष्ठों के, एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल आदि विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्तागण इस अवसर पर उपस्थित होकर देश के महान शहीदों को नमन करेंगे। नीमच शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE