BREAKING NEWS
#BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     #बूंदी _में #बारिश का कहर! #खेतों _ में डूबी.. <<     #क्या बंद हो जाएगी #लाडली बहाना योजना! ₹1500 की.. <<     नई अफीम नीति से पहले किसानों का हल्लाबोल!.. <<     BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2023, 10:46 am
BIG NEWS : सिंगोली गांधी भवन पर अगस्त क्रांति दिवस को लेकर आयोजित होगा कार्यक्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कस्बा स्थित कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर 09 अगस्त बुधवार को अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ ही देश की आजादी के लिए शहीद हुए नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इस आशय की जानकारी देते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने बताया कि भारत के इतिहास में 9 अगस्त के दिन को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत को आज़ादी दिलाने के लिए कई छोटे-बड़े आंदोलन किए गए। अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आज़ादी की अपनी आखिरी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया था। जिसे आज अगस्त क्रांति के नाम से जाना जाता है।
नीमच जिला कांग्रेस के निर्देशानुसार अगस्त क्रांति के महत्व को समझने और लंबे समय तक कांग्रेस के अस्तित्व को बचाए रखने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
राजेश नागोरी ने बताया कि इस बाबत बुधवार शाम 7 बजे गांधी भवन पर उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमे नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों और वरिष्ठजनों को आमंत्रित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE