BREAKING NEWS
KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2023, 5:59 pm
BIG NEWS : अगस्त क्रांति दिवस भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाई, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन ने किया वरिष्ठजनों का सम्मान, पढ़े हरिओम माली की खबर  

Share On:-

जीरन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व मंडलम कमेटी के तत्वाधान में अगस्त क्रांति दिवस भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाई गई। नवीन बस स्टैंड नगर परिषद जीरन परिसर में सर्वप्रथम महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्याअर्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके किए कार्यों को याद किया। 
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद दक ने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी दिलाने के लिए आंदोलन की शुरुआत की थी। आज के समय में महात्मा गांधी ने जो अहिंसा और भाईचारे का जो पाठ पढ़ाया था उसकी बहुत आवश्यकता है। महात्मा गांधी के अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन के आव्हान बाद भारतवर्ष की जनता ने अंग्रेजों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया था। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी रामचंद्र जी मेरावत हरिराम जी का साफा बांधकर सम्मान किया गया। इस मौके पर रामचंद्र मैंरावत ने पुरानी बातों का स्मरण करते हुए आजादी के समय से लगाकर वर्तमान समय तक की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों के बारे में युवा पीढ़ी को अवगत कराया। 
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रामकरण संगवारिया, मंडलम अध्यक्ष राकेश मेरावत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जीवराज धानुक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चांदमल राजोरा, विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम गायरी, श्याम सुंदर मेरावत, हरवार मंडल अध्यक्ष गुलाबचंद जाट, ब्लॉक प्रवक्ता पवन शर्मा, मनसुख भूत, पार्षद यशवंत सागवारिया, अली अजगर बोहरा, विनोद अहिरवार, शांतिलाल राठौर, मुकेश मेडीवाला, आजाद भाई कचोली, कमलेश अहिरवार, बहादुर बैग, जीतू बैरागी, हबीब हुसैन, मुस्तफा बोहरा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन उपरांत मंडलम अध्यक्ष राकेश मेरावत ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेसजनों द्वारा जीरन नगर में निकली आदिवासी सम्मान रैली का भी पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE