BREAKING NEWS
#BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     #बूंदी _में #बारिश का कहर! #खेतों _ में डूबी.. <<     #क्या बंद हो जाएगी #लाडली बहाना योजना! ₹1500 की.. <<     नई अफीम नीति से पहले किसानों का हल्लाबोल!.. <<     BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2023, 11:18 am
REPORT : रामपुरा क्षेत्र बर्बादी की और अग्रसर, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने उठाए बीजेपी सरकार के कार्यकाल पर सवाल, बोले- गांधी सागर अभ्यारण क्षेत्र में चीता प्रोजेक्ट से अन्नदाता परेशान, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। गांधी सागर अभ्यारण क्षेत्र में चीता प्रोजेक्ट के कारण क्षेत्र के किसानों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभ्यारण एवं फॉरेस्ट को लेकर गांधी सागर बांध के निर्माण के समय इस क्षेत्र में किसानों को विस्थापित किया गया था। उन्होंने एक लंबे समय के बाद इस क्षेत्र की भूमि को उपजाऊ बनाया तथा उस भूमि को सरकार ने अभ्यारण सीमा में लेकर लोगों की आजीविका एवं पशुओं के सामने बड़ी दिक्कत पैदा कर दी है। रामपुरा नगर का व्यापार व्यवसाय इससे काफी हद तक प्रभावित होगा यह रामपुरा नगर के लिए चेतावनी भी है।
उक्त बात पूर्व मंत्री एवं मनासा के पूर्व विधायक नरेंद्र नाहटा में रामपुरा में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कहीं।
नाहटा  ने वर्तमान भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह क्षेत्र के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मनासा आगमन पर जब मुख्यमंत्री के समक्ष उक्त मुद्दे को रखने की बात हमने करी तो शासन प्रशासन में हमें मिलने से इनकार कर दिया। नाहटा ने कहा कि कंजार्डा से लेकर रामपुरा पठार तक की शासकीय की भूमि निजी कंपनियों को देखकर पशुपालकों एवं किसानों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी करती है साथ ही पेयजल योजना के कारण मनासा विधानसभा क्षेत्र में सड़कें उबड़ खाबड़ एवं गड्ढों में तब्दील हो चली है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE