BREAKING NEWS
KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2023, 11:48 am
BIG NEWS : जिला कांग्रेस के आरटीआई जिलाध्यक्ष गोलू यादव और नीमच नगर पालिका में चल रहा बड़ा खेल, जब लगाई आरटीआई और किया ये ट्वीट तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, अब जानकारी मिलते ही नपेंगे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिला कांग्रेस के आरटीआई जिलाध्यक्ष विकास यादव गोलू ने नीमच नगर पालिका में चल रहे एक बड़े खेल का खुलासा किया है। उनके मुताबिक नीमच नपा में कई ऐसे अधिकारी-कर्मचारी है, जिन्होंने रूपयों के दम पर अपने बेटों व भतीजों को संविदा नियुक्ति पर नौकरी पर चढ़ाया है। ये बेटे व भतीजे अब नपा में बाबू का काम संभाल रहे हैं। 

जिला कांग्रेस आरटीआई जिलाध्यक्ष विकास यादव गोलू ने बताया कि उन्होंने आरटीआई के माध्यम से कन्हैयालाल शर्मा के बारे में जानकारी चाही है। वे वर्तमान में नपा में किस पद पर नियुक्त है और उनका किस आधार पर प्रमोशन किया गया है। गोलू यादव ने बताया कि कन्हैयालाल शर्मा को नीमच नगर पालिका में इलेक्ट्रीशियन का प्रभारी बनाया गया था। वे पीडब्ल्यूडी में भी काम करते हैं और वर्तमान में नीमच नपा में बाबू का काम भी देख रहे हैं। ऐसे में एक जानकारी और निकलकर सामने आई है कि पिताजी के आशीर्वाद से उनका बेटा भी बाबू की नौकरी कर रहा है। वर्तमान में कन्हैयालाल के बेटे हर्षित शर्मा जन्म-मृत्यु शाखा में बाबू का दायित्व संभाल रहे हैं। गोलू यादव ने इस मामले को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह तक भी पहुंचा दिया है।

गोलू यादव ने किया ट्वीट तो हुआ खुलासा-
विकास यादव ने ट्वीट के माध्यम से एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जन्म-मृत्यु शाखा संविदा कर्मचारियों के भरोसे चल रही है, जिनका कोई वर्चस्व नहीं है। पिताजी के आशीर्वाद से बेटा बाबू की नौकरी कर रहा है और इनके पास बाबू की डिग्री है या नहीं इसका भी कुछ पता नहीं है। नीमच नगर पालिका में रामभरोसे नियुक्तियां की गई है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से बताया कि नीमच नगर पालिका में अजब-गजब खेल चल रहा है। 

जानकारी मिलते ही नपेंगे कई संविदा कर्मचारी-
विकास यादव ने एक आरटीआई और लगाई है। उन्होंने इस आरटीआई के माध्यम से नपा ने कब-कब संविदा कर्मचारियों को रखा है और नपा ने कब विज्ञप्ति निकाली थी इसकी जानकारी भी चाही है। साथ ही विकास यादव ने आरटीआई में जरिए नीमच नपा में संविदा कर्मचारी कितने हैं, कांट्रेक्टरी बेस पर कितने कर्मचारियों को रखा गया है, उनके नाम व नंबर सहित अन्य। इस जानकारी के सामने आते ही नपा में काबिज अधिकारियों-कर्मचारियों के बेटे-भतीजे सीधे तौर पर नपेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE