BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2023, 11:35 am
KHABAR : कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, एक दर्जन से ज्यादा गिरफ्तार, पढ़े खबर

Share On:-

जबलपुर। मंहगाई, बेरोजगारी व पटवारी घोटाला सहित अन्य घोटालों के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे थे। घंटाघर के पास लगे बैरीकेट को तोड़कर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पडा। लाठीचार्ज के कारण भगदड़ का माहौल बन गया।

 

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सचिन रजक ने बताया कि मंहगाई, बेरोजगारी व पटवारी घोटाला सहित अन्य घोटालों के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। घंटाघर पर पुलिस ने बैरिकेट लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, तो पुलिस ने बेरहमी के साथ लाठीचार्ज प्रारंभ कर दिया। लाठी चार्ज में उन सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं को चोट आई है और वह उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। दर्जन कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई हैं।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कलेक्ट्रेट में धारा 144 लागू है। प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर रोकने का प्रयास किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बलपूर्वक बैरिकेट तोड़कर प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने एनएसयूआई के 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE