BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2023, 12:26 pm
BIG NEWS : शहर का महाराजपुरा इलाका और 35 साल की विवाहित महिला, जब किराया लेने घर आया मकान मालिक तो मिली अकेली, फिर हुआ कुछ ऐसा की..., पुलिस को देखते ही लगा दी दौड़, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहर में एक विवाहिता से उसके ही मकान के मालिक ने दुष्कर्म किया है। मकान का किराया लेने आया था मकान मालिक और किराएदार की आबरू लूटकर चला गया। घटना एक दिन पहले महाराजपुरा इलाके की है। पीड़िता बीते तीन महीने से आरोपी के मकान में रह रही थी। घटना के बाद आरोपी धमकी देकर चला गया। वारदात की शिकार महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर दबिश दी है और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के महाराजपुरा इलाके में रहने वाली 35 वर्षीय महिला अपने पति, दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। बीते तीन महीने से यह परिवार रावीर बरैठा (रजक) के मकान में रह रही थी। महिला का पति एक निजी कंपनी में कर्मचारी है। एक दिन पहले मकान मालिक राजवीर जुलाई महीने का किराया लेने उनके घर आया था। घर पर किराया देने के बाद उसने पति व बच्चों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि पति ड्यूटी और बच्चे कोचिंग पढ़ने के लिए गए हैं। इसका पता चलते ही उसने घर देखने को कहा और उठकर अंदर वाले कमरे को देखने के लिए चला गया। महिला भी पीछे-पीछे आ गई। महिला के अंदर पहुंचते ही उसने उसके साथ गलत हरकत करना शुरू कर दिया, जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी उसे धमकी देकर चला गया। घटना की शिकार महिला ने वारदात की जानकारी पति को दी और थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

भागने की फिराक में था आरोपी-
घटना की शिकायत मिलते ही शुक्रवार को महाराजपुरा थाना पुलिस ने आरोपी दुष्कर्मी की तलाश शुरू की। पता लगा कि जैसे ही उसे मामला दर्ज होने का पता लगा वह भागने की फिराक में है। पुलिस की टीम ने बिना देर किए आरोपी के थाटीपुर स्थित पुश्तैनी घर पहुंची तो आरोपी बैग टांगे हुए दरवाजे पर खड़ा मिल गया। पुलिस को देखते ही उसने दौड़ लगा दी, लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। यदि पुलिस दस मिनट की भी देर करती तो पुलिस के हाथ से आरोपी निकल जाता। 

इनका कहना-
इस मामले में थाना प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE