BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2023, 10:52 am
REPORT : नीमच ग्रामीण कांग्रेस ब्‍लॉक 1 के अध्‍यक्ष बलवंत पाटीदार का नीमच विधायक व भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- जो स्‍पेंटा पेट्रोल पंप की पुलिया नहीं बनवा सके वे 113 करोड़ का शहरी हाई-वे बनवाएंगे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जो शहर के मध्‍य स्‍पेंटा पेट्रोल पंप के समीप की पुलिया बनवा न सके, अब वे 113 करोड़ रुपये की लागत से शहरी हाई-वे बनवाएंगे। यह कहते हुए नीमच ग्रामीण कांग्रेस ब्‍लॉक 1 के अध्‍यक्ष बलवंत पाटीदार ने नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार व भाजपा पर बड़ा हमला बोला है और उनकी लापरवाहियों को उजागर करते हुए जनता की परेशानियों का हवाला दिया है। साथ ही उन्‍होंने जल्‍द से जल्‍द स्‍पेंटा पेट्रोल पंप की पुलिया का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग भी की है। नीमच ग्रामीण कांग्रेस ब्‍लॉक 1 के अध्‍यक्ष बलवंत पाटीदार ने प्रेस नोट जारी कर शहर के मध्‍य स्‍पेंटा पेट्रोल पंप की पुलिया के निर्माण में हो रही देरी के लिए नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार व भाजपा को जिम्‍मेदार ठहराया है। 
पाटीदार का कहना है कि स्‍पेंटा पेट्रोल पंप के समीप की पुलिया करीब 2 साल से टूटी हुई पड़ी है और नई पुलिया का निर्माण कार्य लगभग रूका हुआ है। इस कारण स्‍पेंटा पेट्रोल पंप के समीप की पुलिया के दोनों ओर के लोगों को आवागमन में दिक्‍कतों व परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्‍वालटोली, इंदिरा नगर सहित अन्‍य क्षेत्रों के लोगों को काफी असुविधा हो रही है। साथ ही नीमच-नयागांव रोड के वाहन चालकों को भी असुविधा हो रही है। उन्‍होंने इसके लिए विधायक सहित जिम्‍मेदार विभाग की लापरवाही और अदूरदर्शिता को जिम्‍मेदार बताया है।
पाटीदार ने आरोप लगाया कि विधायक ने पहले पुलिया स्‍वीकृत कराने के नाम पर वाहवाही लूटी लेकिन अब निर्माण में हो रही देरी की जिम्‍मेदारी लेने को तैयार नहीं है। विधायक को जनता की परेशानी से कोई मतलब नहीं है। इधर शहर में एक छोटी सी पुलिया बनाने में असफल विधायक व भाजपा अब शहर के नागरिकों को 113 करोड़ रुपये की लागत से शहरी हाई-वे बनाने के सपने दिखा रहे हैं। यह शहरी हाई-वे भाटखेड़ा फंटे से जावद फंटे तक बनाने की योजना बताई जा रही है जबकि वास्‍तविकता में यह योजना अभी सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। वर्तमान में इस योजना सिर्फ पूरक बजट में शामिल किया है। वित्‍तीय व तकनीकी स्‍वीकृति आने में काफी समय लगेगा। ऐसे में पाटीदार ने विधायक दिलीप सिंह परिहार व भाजपा से आग्रह किया है कि वे फिलहाल शहर की जनता के दर्द को समझे और शहरी क्षेत्र में स्‍पेंटा पेट्रोल पंप के समीप की पुलिया का निर्माण पूरा करा दें। शहरी हाई-वे की सौगात आने वाले समय में कांग्रेस की कमल नाथ सरकार जनता को देगी और सुविधाओं का विस्‍तार करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE