BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सिंगोली में हो रहा भारतीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में 51वीं महाआरती.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री सिंधिया की माताजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : संभागायुक्त डॉ. रावत कमिश्नर ने ली.. <<     KHABAR : भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार.. <<     BREAKING NEWS: जबलपुर में 3 दुकानों में लगी आग:लपटें 100.. <<     VIDEO NEWS: 28 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ 3 तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी व जिला हज.. <<     KHABAR : लिधौरा में आंगनवाड़ी क्रमांक 4 में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आज.. <<     KHABAR : बान सुजारा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में.. <<     KHABAR :  श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन पंडित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 7:13 pm
BIG NEWS : पंजे का निशान हमारा उम्मीदवार जो लेकर आये उसके लिए करें काम- अनिल चौरसिया, ग्राम बांगरेड़ में ब्लाक कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, एक दर्जन लोगों ने छोड़ी भाजपा थामा कांग्रेस का हाथ, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। ब्लॉक कांग्रेस जावद के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन ग्राम बांगरेड़ में ब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस कमेटी के बेनर तले आयोजित किया गया। आयोजन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा बनाई गई कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष, सचिव, महामंत्री, संयुक्त सचिव सहित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पुर्व अध्यक्ष अजीत कांठेड़, प्रदेश कांग्रेस सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव, उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा उपस्थित थे। आयोजन की शुरुआत माँ दुधाखेडी को दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर की गई। आयोजन में ग्राम बांगरेड़ के करीब एक दर्जन लोगों द्वारा कांग्रेस की रिती निती से अभीभूत होकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का फूल माला और दुपट्टा डालकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चोरसिया, अजीत काठेड़, ओमप्रकाश राव, सत्यनारायण पाटीदार द्वारा सम्मान किया गया। 
आयोजन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि इस बार कांग्रेस के जितने के लिए चुनाव लड़ेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता पुरी निष्ठा के साथ कार्य कर पार्टी के उम्मीदवार को जिताये। हम विधानसभा के उम्मीदवार को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता ना पाले। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने स्पष्ट किया है कि जितने वाले तथा सर्वे में सबसे उपर आने वाले को टिकिट दिया जायेगा। ज़ो हाथ का पंजा लेकर आयेगा वो हमारा उम्मीदवार होगा और हम सब उसके साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे। 
पुर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़ ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता पार्टी के लिए घर घर जाए बूथ लेवल पर काम करें और भाजपा से भाई और भ्रष्टाचार वाली नीतियों को लोगों के सामने रखें एक दूसरों को जोड़ने के लिए प्रेरित करें बूथ लेवल पर काम करें और अपने भूत को जिताने की जिम्मेदारी लेकर बूथ लेवल से कांग्रेस को जीता है अगर हम बूथ लेवल से कांग्रेस को जिताएंगे तो विधानसभा आसानी से जीत जाएंगे इसके लिए हमें सभी प्रकार के मनमुटाव को भूलकर मजबूती के साथ घर घर जाकर कांग्रेस को मजबूत करना है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जब कभी भी हमारी आवश्यकता होगी हम आपके लिए हमेशा तैयार हैं। आप हमें बताएं हम आपकी मदद करेंगे।
सत्यनारायण पाटीदार ने कहा कि भाजपा के भय भ्रष्टाचार के राज में हमारी अर्थव्यवस्था की मुल पुंजी किसानों का शोषण किया जा रहा है। बिजली किसानों को मुफ्त मिलनी चाहिए। हमारी गृहिणियों को गेस टंकी उचें दामों मे खरीदना पड़ रही हैं मंहगाई आसमान छु रही हैं। कोई भी अधिकारी किसी की नहीं सुन रहे हैं। भाजपा के शासन में किसानों की जमीनों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेदखल किया जा रहा है। 
इस अवसर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव ने सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों को बधाई देकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने की बात कहते हुआ कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है हमें घर घर जाकर झुठे भ्रष्टाचार और आपस लड़ाने वाले लोगों के खिलाफ अपनी बात रखनी है।
सम्मेलन को ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा पूर्व सरपंच अठाना महेश चौधरी, कांग्रेस उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा जावद, भेरुलाल सोनी कवि मनासा ने भी संबोधित कर अपनी बात रखी। संचालन मण्डलम अध्यक्ष दिनेश वैध एडवोकेट व ब्लाक महामंत्री दिनेश वीरवाल ने किया। आभार ब्लाक उपाध्यक्ष देवकिशन लुहार ने माना। आयोजन के समापन पर सभी का सामुहिक भोजन देवकिशन लुहार के द्वारा रखा गया। 

भाजपा छोड़ कांग्रेस मे आये का सम्मान- 

ब्लाक कांग्रेस के नेतृत्व में ग्राम बांगरेड़ के भाजपा छोड़ कांग्रेस में आये सत्यनारायण बोडकिया, भरत बोड़किया, तुलसीराम डपकूड़ी, पप्पू नाथ, अंकित माली, कारूलाल मालाहेड़ा, देवेंद्र बोड़किया, अभिषेक टेलर, सोनू मर्चा, तुलसीराम मालवीय का जिला कांग्रेस द्वारा स्वागत किया गया। 
 
आयोजन में ये रहे उपस्थित- 

गोपाल शर्मा, विजय राठौर नयागांव, आईटी सेल जिला अध्यक्ष मनीष बैरागी धामनिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू मालवीय, विनोद शर्मा, प्रथ्वीराज सिंह शक्तावत, टींकू बन्ना, अजीत सिंह शक्तावत, किशनलाल बैस, हरिशंकर धनगर, राजेश मालवीय, जगदीश टेलर, बगदीराम लवारिया, मोहनलाल मण्डलोई, मुकेश कुमार, दशरथ, बलराम, छोटू बागंरेड़, भेरुलाल सोनी मनासा, कंवरलाल पाल, रमेश पलोड़, कारूलाल पाटीदार, अशोक राठौर, गोपाल चोहरा, मांगीलाल पाल, फजलुभाई रंगरेज सरवानिया महाराज, गोपाल सुवा, डॉ रमेश मालवीय बरखेड़ा चौहान,  अभीमन्यू पाटीदार लासूर, परसराम रावत मड़ावदा, सलीम लासुर, दिनेश पाटीदार, उदयराज प्रजापत सेक्टर अध्यक्ष, कुलदीप बराड़ा, डालर बाटक्या अठाना, मांगीलाल गौड़ आमली चक सहित ब्लाक कांग्रेस के महामंत्री उपाध्यक्ष सचिव सयुंक्त सचिव एवं आमजन कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष पर नवीन पदस्थापना-

नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर प्रभारी नुरी खान की सहमति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चोरसिया की अनुमोदन से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव ने नयागांव नगर परिषद पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दास बैरागी को तथा नगर परिषद सरवानिया महाराज में नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेशचंद्र पाटीदार को तथा नगर परिषद अठाना में प्रकाशचद्र डोसी को तथा ग्राम पंचायत बांगरेड़ में राजेंद्र पप्पू मालवीय को नगर अध्यक्ष की जवाबदारी देकर नवीन पदस्थापना की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE