BREAKING NEWS
BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2023, 8:16 pm
KHABAR : शहर के टॉपटेन वार्ड में शुमार वार्ड क्र. 31 में गंदगी का साम्राज्य, आप के चंद्रेश सेन ने लगाया अनदेखी का आरोप, बोले- वार्ड में सफाई के लिए 181 ही एकमात्र सहारा बचा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लाखों रूपए खर्च करने के बावजूद स्वच्छता सर्वेक्षण में हमेश फिसड्डी साबित होने वाली नीमच नगर पालिका के कथित टॉप टेन वार्ड में शुमार वार्ड क्र. 31, जो नगरपालिका की नाक के ठीक सामने स्थित है, में गंदगी का आलम यह है कि नालियां जगह जगह से टूट - फूट गई हैं, चेम्बर कहीं सडांध मार रहे हैं तो कहीं टूट-फूट के कारण सडकों को तरबतर कर रहे हैं। सम्पूर्ण वार्ड में लावारिस पडे प्लाटों पर गाजर घास की लहलहा रही खेती नीमच नगरपालिका के स्वच्छता कार्यक्रम की पोल खोल रही है। गाजर घास से जीव जंतुओं का भय बना हुआ है। जिसकी शिकायत आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाईन में की गई।
आम आदमी पार्टी को समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि वार्ड क्र. 31 के टीआईटी सेक्टर में सफाई एवं नाली चेम्बर की समस्या को लेकर वार्डवासी परेषान हैं। इस पर पूर्व पार्षद प्रत्याशी एवं आम आदमी पार्टी के चंद्रेश सेन द्वारा वार्ड में भ्रमण कर समस्याओं को देखा। वार्डवासियों द्वारा बताया गया कि वार्ड के अधिकांश चेम्बर व नालियां पूर्ण रूप से टूटफूट होकर आए दिन गंदा पानी सडकों पर फैलता है, जिससे बीमारियों का अंदेषा बना हुआ है। कई बार इन्हीं टूटे फूटे चेम्बरों में मवेशी गिरकर घायल हो रहे हैं। इसी प्रकार की समस्या शहर के टॉप टेन वार्ड में शुमार वार्ड क्र. 31 की पुलिस लाईन में बनी हुई, जहां अधिकांश चेम्बर टूटे फूटे हैं, जिससे आए दिन जल भराव की समस्या बनी हुई है। गाजर घास होने से जहरीले जीव जंतुओं का भय बना हुआ है।
नीमच नगरपालिका कार्यालय के ठीक सामने स्थित वार्ड क्र. 31 की बैंक कॉलोनी, टीआईटी कॉलोनी व पुलिस कॉलोनी में मूलभूत समस्याएं वर्षों से बनी हुई हैं। आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगरपालिका का कर्तव्य है। इसके लिए नपा में स्वच्छता पर्यवेक्षक नियुक्त हैं, जिनका कार्य नगर में घूमकर स्वच्छता का निरीक्षण करना है, किन्तु अपने कर्तव्यों का ठीक से निर्वाह नहीं करने वाले नपा कर्मचारी शिकायतों और समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित होने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं को दुरूस्त नहीं करते हैं, मजबूर होकर आमजन को या तो मुख्यमंत्री हेल्पलाईन 181 पर शिकायत या अग्र आन्दोलन के लिए मजबूर होना पडता है।
आम आदमी पार्टी द्वारा इस समस्या के हल के लिए मुख्यमंत्री सहायता 181 पर शिकायत क्र. 23441908 पर शिकायत की गई। जिस पर नगरपालिका की सफाई शाखा द्वारा विषेष अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों एवं दारोगा द्वारा बताया कि सफाई कर रहे हैं, किन्तु इस समस्या का स्थाई समाधान टूटे फूटे चेम्बरों व नालियों को दुरूस्त किए बिना नहीं हो सकेगा। वार्ड की बैंक कॉलोनी में चेम्बर ब्लॉक होने, गाजर घास, नालियां चॉक होने की जानकारी आम आदमी पार्टी को दी गई थी, जिसका आंशिक निराकरण आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता ने स्वयं खडे होकर साफ सफाई करवाई। इसी वार्ड का एक हिस्सा टीआईटी इस समस्या का मुख्य केन्द्र बना हुआ है, जिसके निराकरण के लिए आम आदमी पार्टी प्रयासरत है। पार्टी ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थानीय स्तर पर इसका निराकरण किया जाए, यदि शीघ्र ही निराकरण नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी द्वारा जमीनी आन्दोलन की शुरुआत की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE