BREAKING NEWS
KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2023, 10:13 am
BIG NEWS : समंदर के काफिले पर महाकवरेज, हजारों समर्थकों के साथ पहुंचने वाले हैं भोपाल, कुछ ही देर में लेंगे कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता, कार्यक्रम में ये दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कांग्रेस नेता समंदर पटेल हजारों कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनका काफिला नीमच के जावद से पहले इंदौर पहुंचा। यहां समंदर पटेल मित्र मंडल ने शानदार होटल में हजारों समर्थकों के ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था की। रात्रि विश्राम के बाद आज शुक्रवार सुबह कांग्रेस नेता पटेल समर्थकों के साथ राजधानी के लिए रवाना हुए। अब कुछ ही देर में समंदर का काफिला भोपाल पहुंचने वाला है। प्रदेश की राजधानी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ की मौजूदगी में पटेल हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की सदस्यता लेंगे। 

उल्लेखनीय है कि सिंधिया समर्थक समंदर पटेल ने पूर्व में भाजपा का दामन थाम लिया था। लेकिन भाजपा पार्टी की तानाशाही व अफसरशाही के चलते उन्होंने भाजपा छोड़ी और दोबारा कांग्रेस का हाथ पकड़ा है। आज प्रदेश की राजधानी भोपाल में हजारों समर्थकों के बीच पटेल कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE