नीमच। प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कांग्रेस नेता समंदर पटेल हजारों कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनका काफिला नीमच के जावद से पहले इंदौर और फिर इंदौर से भोपाल पहुंच गया है। राजधानी में स्थित पीसीसी कार्यालय में समंदर पटेल अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सदस्यता ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की मौजूद है।
उल्लेखनीय है कि सिंधिया समर्थक समंदर पटेल ने पूर्व में भाजपा का दामन थाम लिया था। लेकिन भाजपा पार्टी की तानाशाही व अफसरशाही के चलते उन्होंने भाजपा छोड़ी और दोबारा कांग्रेस का हाथ पकड़ा है। आज प्रदेश की राजधानी भोपाल में हजारों समर्थकों के बीच पटेल कांग्रेस की सदस्यता लेने जा रहे हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, नीमच जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान, नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।