नई दिल्ली। राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा जहां से चाहेंगी वहां से चुनाव लड़ सकती हैं, वे चाहेंगी तो वाराणसी से उन्हें कैंडिडेट बनाया जा सकता है।
बतादें की लोकसभा-2019 चुनाव में राहुल गाँधी ने उत्तर प्रदेश की अमेठी और केरला की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था। अमेठी से राहुल गाँधी स्मृति ईरानी के सामने चुनाव हार गए थे वहीं वायनाड से बड़े अंतर से चुनाव जीते थे। अमेठी से राहुल गाँधी के चुनाव लड़ने के बाद यहां का चुनाव काफी दिलचस्प हो जाएगा।