BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2023, 6:08 pm
BIG NEWS : भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विकास पर्व के इवेंट कर रही- पटेल, पूर्व मंत्री ने जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बीजेपी पर लगाए कई आरोप, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर    

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जुमलेबाज और बहुरूपिया है।इस सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है। यह बात कांग्रेस नेता और पूर्व काबीना मंत्री कमलेश्वर पटेल ने नीमच में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे टाउन हॉल में अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि इस बार एक खेती 5 साल की अच्छी सरकार बनाने के लिए एकजूट होकर पंजे के निशान के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को करना है। 
कमलेश्वर पटेल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि सरकार किसान विरोधी, दलित विरोधी, गरीब और मजदूर विरोधी सरकार है। भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विकास पर्व के इवेंट कर रही है। यदि विकास हुए होते तो जनता विकास पर्व मानती। भाजपा सरकार ने विनाश किया है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए आशंका जताई कि भाजपा जोड़ तोड़ कर फर्जीवाड़ा करके चुनाव जीतना चाहती है। 18 साल में मुख्यमंत्री को लाडली बहन की याद नहीं आई। कांग्रेस सरकारों की नारी सम्मान योजना की नकल करके लाडली बहना योजना लेकर आए। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। खाद बिजली नहीं मिल रही है। भाजपा ने कई राज्यों में संविधान का गला घोट कर अपनी सरकार बनाई। पटवारी घोटाले जैसे कई घोटाले हुए। शिक्षित बेरोजगारों के साथ कुठाराघात किया गया। कांग्रेस की सरकार बनने के साथ जनता के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए 5 सौगातें तुरंत गारंटी के रूप में दी जाएगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके। कमलेश्वर पटेल ने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप स्थानीय उम्मीदवारों को तरजीह दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE