नीमच। आम आदमी पार्टी के पंजाब के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सरबजोत सिंह धंजल कल 20 अगस्त रविवार को सायंकाल 6 बजे आम आदमी पार्टी कार्यालय जीरन पर क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में अतिथि के रूप में उपस्थित होकर पार्टी साथियों को आगामी विधानसभा चुनाव हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी नरेंद्र पाटीदार एवं जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम मेघवाल ने देते हुए अधिक से अधिक पार्टी साथियों को उक्त मीटिंग में सहभागिता दर्ज करवाने का अनुरोध किया है।