BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2023, 2:04 pm
BIG NEWS : अमित शाह का एमपी दौरा, गरीब कल्याण महा अभियान की शुरुआत, शिवराज सरकार 20 साल का रिपोर्ट कार्ड किया पेश, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर बोला हमला, पढ़े खबर     

Share On:-

भोपाल। अमित शाह ने भोपाल में शिवराज सरकार के 20 साल (2003-2023) का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। यह 32 पेज की किताब है। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बेहद मेहनती कहते हुए स्पीच की शुरुआत की। कहा हमने एक बीमारू राज्य को देश के सबसे विकसित राज्य में पहुंचाने का प्रयास किया।
कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो आपके 50 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आइए। कांग्रेस के लोगों को पूछना चाहता हूं कि आपने मध्यप्रदेश के साथ कितना न्याय किया, इसका हिसाब दीजिए। आंकड़े लेकर 9 करोड़ जनता के सामने आइए। 2004 से 14 में जब सोनिया-मनमोहन सरकार थी, मध्यप्रदेश को 1 लाख 58 हजार करोड़ रुपए सिर्फ 10 साल में दिए। मोदी सरकार ने 9 साल में 8 लाख 30 हजार करोड़ रुपए मध्यप्रदेश को देने का काम किया।
अमित शाह ने कहा कि बंटाधार और कमलनाथ इधर-उधर की बात नहीं करिए। मध्यप्रदेश का काफिला क्यों लुटा? इसका जवाब दीजिए। यह कांग्रेस के समय में लुटा है। विधानसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि यह पार्टी का काम है, पार्टी को काम करने दीजिए।
शाह ने गरीब कल्याण महा अभियान की भी शुरुआत की। 41 दिन में ये अमित शाह का एमपी में चौथा दौरा है। भोपाल से शाह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के लिए ग्वालियर जाएंगे। यहां से एमपी के मन में मोदी नाम से सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। इसमें चुनाव से पहले प्रदेश में 40 लाख नए कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य देंगे। नए मतदाता और लाड़ली बहना पर फोकस होगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE