BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2023, 5:10 pm
KHABAR : नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की जयंती मनाई गई, पढ़े रूपेश जोशी की खबर  

Share On:-

जावद। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के आह्वान पर, जिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी नूरी खान एवम जावद विधानसभा के नेता राजकुमार अहीर के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस एवम नगर कांग्रेस के बैनर तले रविवार 20 अगस्त को दोपहर 3 बजे इंदिरा कॉम्प्लेक्स पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवम संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप ने मनाई गई। सर्वप्रथम राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवम राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए। 
कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने कहा कि आज हम सभी कांग्रेसजन देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना के रूप में मना रहे हैं। अहीर ने आगे कहा कि राजीव गांधी एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने 1984 से 1989 तक भारत छठे प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने अपनी मां, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पदभार संभाला। 40 वर्ष की आयु में सबसे कम उम्र के भारतीय प्रधानमंत्री बने। अपने कार्यकाल के दौरान, गांधी ने भारत को आधुनिक बनाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई पहल और नीतियां पेश कीं। उन्होंने भारत को तकनीकी रूप से उन्नत राष्ट्र में बदलने के लिए विज़न 2020 कार्यक्रम शुरू करते हुए प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटरीकरण और दूरसंचार पर जोर दिया।इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि राजकुमार अहीर, जिला महामंत्री कैलाश अहीर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद धाकड़, पार्षद पूरण चंदेल, जिला उपाध्यक्ष सलीम सवारी, बेरोजगार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हनी तोतला, युवा कांग्रेस जावद ब्लॉक अध्यक्ष युवराज झरिया, रमेश भानु टेलर जिला उपाध्यक्ष कैलाश धाकड़, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सोनी, रामनारायण जाट, जिला महामंत्री हबीब राही, प्रदीप सेन, रामप्रकाश अलग पंजाबी, हरीश नागदा, विपिन श्योपुरा, हरीश नागदा, वसीम सब्जी, धर्मेंद्र धाकड़, अर्जुन कोली, साहिल पठान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE