BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2023, 10:59 am
KHABAR : सुचना तकनीकी और दुरसंचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी- राव, सरवानिया महाराज में नगर कांग्रेस ने स्व राजीव गांधी की जन्म जयंती पर किया आयोजन, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म जंयती 20 अगस्त पर शहर के कांग्रेसजनों ने एकत्रित होकर उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पाटीदार के निवास स्थान पर आयोजित इस कार्यक्रम में पहले राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देकर आयोजन की शुरुआत की गई। 
इस दौरान उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव ने कहा कि स्वर्गीय राजीव 21वीं सदी के भारत के निर्माता थे। वो देश के सबसे युवा और मात्र 40 वर्ष की उम्र में बनने वाले प्रधानमंत्री थे। आज हम सब हमारे लाडले नेता की जयंती मना रहे हैं। हमें गर्व हो रहा है कि देश के इस लाडले नेता ने 1984 मे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश की सत्ता को संभालते हुए देश में सुचना दुरसंचार और तकनीक की क्रांति के लिए कदम उठाए। उन्हें इसी लिए संचार क्रांति का जनक भी कहा जाता है। पहले देश में मतदान करने के लिए 21 वर्ष की उम्र तय थी जिसे घटाकर 18 वर्ष किया जिसकी बदौलत आज करोड़ों युवा मतदान करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने का संकल्प कर पंचायतों को मजबूत बनाया। उस दौर में शिक्षा के लिए देश में जवाहर नवोदय विद्यालय खोले। इस अवसर पर कांग्रेस जनों को एडवोकेट एवं मण्डलम अध्यक्ष दिनेश वैध, पुर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल चोहरा ने भी संबोधित कर उनके जीवन मुल्यों पर प्रकाश डाला। 
इस दौरान मंडलम अध्यक्ष दिनेश वैद्य, सेक्टर अध्यक्ष अशोक कुमार राठौर, जावद ब्लॉक उपाध्यक्ष कंवरलाल पाल, लासुर मंडलम राजेन्द्र पाटीदार, बराड़ा सेक्टर अध्यक्ष उदाराम प्रजापत, सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, गोपाल सुवा बरखेड़ा चौहान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पाटीदार, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अभिषेक मालू, वरिष्ठ कांग्रेसजन मांगीलाल पाल, देवेंद्र हंसवाल तथा निवास जाट, पुनम पेंटर, सलीम भाई, रवि धनगर, हीरालाल राठौर लासूर सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे। संचालन दिनेश वैद्य ने किया तथा आभार रमेश पाटीदार ने माना। इस अवसर पर नगर, मण्डलम, ब्लाक कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE