BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2023, 3:26 pm
KHABAR : पंजाब और दिल्ली मॉडल को जन जन तक ले जाना है- सरबजोत सिंह धंजल, चीताखेड़ा ब्लॉक में आप का सघन जनसंपर्क, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पंजाब में भगवंत मान की सरकार का 1 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण हुआ है और इस 1 वर्ष में पंजाब में 650 मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी स्कूलों का दिल्ली की तर्ज पर विकास, 35000 पक्की नौकरियां, महिलाओं के लिए पूरे राज्य में बस सेवा फ्री, पेंशन में वृद्धि, 300 यूनिट हर घर बिजली फ्री, बाढ़ ग्रस्त एरिया में बिना सर्वे तुरंत मुआवजा, खिलाड़ियों के लिए विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं, शहीद के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाले को 1 करोड़ रुपए सिल्वर मेडल पर 50 लाख रुपए ब्रोंज पर 25 लाख रुपए और ना जीतने पर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सात सात लाख रुपए की सम्मान राशि, 350 भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का कार्य एवं अन्य कहीं जनकल्याणकारी योजनाओं को भगवंत मान सरकार ने पिछले 1 वर्ष में दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में करके दिखाया है और अब मध्यप्रदेश की बारी है और इसके लिए अब आप लोगों का दायित्व है कि मध्यप्रदेश में भी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है और उसके लिए दिल्ली और पंजाब के मॉडल को जन जन तक पहुंचाने का कार्य आप सभी को टीम वर्क में करके करना है। उक्त उद्बोधन आम आदमी पार्टी के पंजाब से पधारे व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सरबजोत सिंह ने जीरन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में उद्बोधित किया।
आप के मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी सभी 230 विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से दिल्ली पंजाब गुजरात की तर्ज पर चुनाव लड़ रही है और इसके लिए पंजाब दिल्ली से मध्य प्रदेश के हर जिले में राष्ट्रीय नेताओं के दौरे निरंतर चल रहे हैं अब वक्त आ गया है जब हम सबको मिलकर नेशनल टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर 75 साल से चली आ रही भाजपा और कांग्रेस की भ्रष्ट नीति को उखाड़ फेंकना है और इस बार प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना है और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरे दमखम से अपने अपने पोलिंग बूथ पर मजबूती से दिल्ली और पंजाब की मॉडल को घर-घर तक पहुंचान है और इसको प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना अपना लक्ष्य मानकर चलना है।
बैठक में विधानसभा प्रभारी नरेंद्र पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष भगतराम भानेज, किसान नेता कंवरलाल गायरी, हमीद भाई, रंगलाल गुर्जर, आशीष जाट, ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक से पूर्व सरबजीत सिंह के नेतृत्व में कराडिया महाराज, चीताखेड़ा, अमावली जागीर, भिलों का खेड़ा, घसुंडी जागीर, भडक सनावदा, भोपालपुरा, भीमपुरा, धामनिया जागीर एवं अन्य गांव में सघन जनसंपर्क कर डोर टू डोर दिल्ली और पंजाब में हुए कार्यों के पेम्पलेट वितरित किए गए।
जनसंपर्क में आप के पंजाब से पधारे सरबजोत सिंह, लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष भगतराम भानेज, युवा संगठन के लवीश कनौजिया, विनोद कुमार पवार, जोसेफ जडसन, तुलसीराम एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE