नीमच ।आम आदमी पार्टी के पंजाब के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सरबजोत सिंह धंजल मनासा विधानसभा क्षेत्र में दोरा करेगे।
आम आदमी पार्टी के रमेश गुर्जर ने बताया कि कल 22 अगस्त मंगलवार को 11 बजे जोगणिया माता मंदिर कृषि उपज मंडी के पिछे एवं दोपहर 1 बजे बरलई, 4 बजे रामपुरा, 6 बजे कुकडेश्वर में आम आदमी पार्टी के संबंधित ब्लॉक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में अतिथि के रूप में उपस्थित होकर पार्टी साथियों को आगामी विधानसभा चुनाव हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, ब्लाक एवं सर्कल सेक्टर प्रभारी ग्राम कमेटी अध्यक्ष अधिक से अधिक पार्टी साथियों को उक्त मीटिंग में सहभागिता दर्ज करवाने का अनुरोध किया है।