BREAKING NEWS
BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2023, 5:01 pm
NEWS : विधायक प्रवास योजना के तहत बैठक आयोजित, दुर्लभ भाई पटेल आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर की चर्चा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भाजपा की केन्द्रीय विधायक प्रवास योजना के तहत रविवार को गुजरात के मोरबी जिले की टणकारा विधानसभा से विधायक दुर्लभ भाई पटेल के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट की अध्यक्षता एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के विशिष्ट आतिथ्य में विधानसभा क्षेत्र चितौड़गढ की बैठक हुई। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक मेें आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत की तैयारियों पर चर्चा की। अतिथियों द्वारा भारत माता, श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ हुआ। 
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि पटेल ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देते हुए जनता से सीधे जुड़ाव पर जोर दिया‌ एवं भाजपा को आगामी चुनावों में विजय बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग तक जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता छोटे-छोटे कार्यक्रमों में लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं। भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने विशेष सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोडऩे व बुथ व शक्ति केंद्रों पर अधिक से अधिक बैठकें आयोजित करने की बात कही। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने पार्टी को जीत दिलाने के लिये कार्यकर्ताओं से कमर कसने का आव्हान करते हुए राज की गहलोत सरकार पर विफलता का आरोप लगाया। 
संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने किया। आभार विधानसभा विस्तारक विमलेश उपाध्याय ने किया। 
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी श्रवण सिंह राव, विधानसभा चुनाव संयोजक रणजीत सिंह भाटी, जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, करनल सिंह राठौड़, जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, विधानसभा विस्तारक विमलेश उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रोहिताश जाट, भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, दिनेश शर्मा, रतन डांगी, पवन आचार्य, लोकेश त्रिपाठी, गोवर्धन जाट सहित मंडल महामंत्री, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE