BREAKING NEWS
NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2023, 10:46 am
BIG NEWS : प्रवासी विधायकों ने ली मंदसौर जिले की चारों विधानसभाओं के भाजपा मंडलों की बैठक, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से की चुनावी चर्चा, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एंव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा नेतृत्व में संगठन कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय व प्रदेश की कार्ययोजनानुयार एंव भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रवासी विधायको को प्रवास सुनिश्चित किया है जिसमें आज मंदसौर जिले की मंदसौर विधानसभा के दलौदा मंडल की, मल्हारगढ़ विधानसभा के धुधंड़का मंडल की, सुवासरा विधानसभा के सीतामऊ मंडल की एंव गरोठ विधानसभा के मेलखेडा मंडल की बैठक ली।
इसी क्रम में मंदसौर विधानसभा के दलौदा मंडल में गुजरात क्षेत्र के विधायक गजेंद्र सिंह परमार ने दलौदा मंडल के महाराणा प्रताप रिसोर्ट दलौदा में बैठक ली। बैठक में दलौदा मंडल में सम्पन्न हुए सभी कार्यक्रमो का वृत्त लिया। तत् पश्चात बैठक को संबोधित करते हुए परमार ने कहा की भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संगठन को नई दिशा देने में लगा है। केंद्र सरकार एंव मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अपने मंडल के बूथ स्तर तक पहुँचायें और उन्हें लाभ दिलावें। दलौदा मंडल के सभी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं से आग्रह है की आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव एंव लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को मंडल के प्रत्येक बूथ से विजयश्री दिलाना है। साथ ही हमारी सरकार द्वारा लाभान्वित हुए हितग्राहियों से सम्पर्क कर उनसे समर्थन प्राप्त कर उनके साथ फोटो एंव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना है। बैठक के पश्चात संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत दलौदा मंडल के ग्राम पटेला में संपर्क किया।  दलौदा मंडल की सम्पन्न हुई इस बैठक में प्रवासी विधायक अभियान के मंदसौर विधानसभा प्रभारी एंव भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजु चावला, विधानसभा चुनाव संयोजक नरेश चंदवानी, अभियान के विधानसभा सह प्रभारी फतेह सिंह आंजना,  भाजपा भाजपा दलौदा मंडल प्रभारी एंव जिला उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास सुराना, पिछडा मोर्चा जिला महामंत्री सुमित सेन, भाजपा मंडल महामंत्री गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, विनोद मालवीय सहित मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एंव कार्यसमिति सदस्य गण, शक्ति केंद्र टोली के सदस्य गण, मोर्चा व प्रकोष्ठ के जिला एंव मंडल पदाधिकारीगण बूथ के अध्यक्ष महामंत्री बीएलए सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मल्हारगढ़ विधानसभा के धुधंडका मंडल में गुजरात क्षेत्र के विधायक ईश्वरलाल पटेल ने ग्राम धमनार व हतुनिया में मंडल के भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ की बैठक ली एंव मंडल में हुए विभिन्न कार्यक्रम जैसे बूथ विस्तारक अभियान, संपर्क से समर्थन, घर-घर संपर्क, केंद्र एंव प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ चर्चा सहित आदि कार्याे का वृत्त लिया एंव कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की विधानसभा चुनाव 2023 अपने नजदीक आ गया है। अब अपने पास किंतु पंरतु का समय नही बचा है। हमें अपने मंडल के प्रत्येक शक्ति केन्द्र के साथ मंडल के प्रत्येक बूथ पर एक सैनिक की तरह डटना होगा और अपने बूथ को मजबूत करना होगा। बूथ पर रहने वाले लाभार्थीयों के साथ चर्चा कर उन्हे भाजपा के पक्ष में वोट के लिए आग्रह करना होगा।
धुधंडका मंडल में सम्पन्न हुई बैठक में प्रवासी विधायक अभियान के जिला प्रभारी एंव भाजपा जिला महामंत्री राजेश दीक्षित, प्रवासी विधायक अभियान के मल्हारगढ विधानसभा प्रभारी राजकुमार गौड़, प्रवासी विधायक अभियान के मल्हारगढ़ विधालसभ सह प्रभारी एंव जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि  कन्हैयालाल पाटीदार, भाजपा धुंधड़का मंडल अध्यक्ष जीवन शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता बंशीलाल पाटीदार, रामेश्वर दादू, भाजपा मंडल महामंत्री फकीरचन्द्र (पप्पू) पाटीदार, देवीलाल सिसोदिया सहित मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारी एंव कार्यसमिति सदस्य गण, शक्ति केंद्र टोली के सदस्य गण, मोर्चा एंव प्रकोष्ठ के जिला एंव मंडल पदाधिकारीगण बूथ के अध्यक्ष महामंत्री बीएलए सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी क्रम में सुवासरा विधानसभा के सीतामऊ मंडल में गुजरात के भुज विधानसभा के विधायक डी.के.स्वामी ने सीतामऊ मंडल के पोरवाल मांगलिक भवन सीतामऊ में बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए डी.के.स्वामी ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री जननायक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज दुनिया के अपना परचम लहरा रहा है। हमारे नेता ने हम कार्यकर्ताओं का भी मान बढ़ाया है और आज हम गर्व से कह सकते है हम भाजपा के कार्यकर्ता है। हमारे नेतृत्व कर्ता नरेंद्र जी मोदी लगातार देश को उन्नति के मार्ग पर ले जाने हेतु दिन रात लगे हुए है। हमारी सरकार द्वारा कई ऐसे कार्य किऐ है जिनको लेकर हम मतदाता के बीच मे केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये गए विकास कार्याे को लेकर जा सकते है। ऐसा कोई घर नही जो हमारी विचारधारा की सरकार में लाभान्वित नही हुआ हो। हमारी सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाओं संचालित की गई है। हमारी सरकार द्वारा किये गये कार्यों को लेकर जनता के बीच मे जाना है और एक बार फिर प्रदेश में भाजपा के विचारधारा वाली सरकार बनाना है।
सीतामऊ मंडल की सम्पन्न हुई इस बैठक में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान, प्रवासी विधायक अभियान के विधानसभा सह प्रभारी एंव भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोवर्धनसिंह आंजना, भाजपा मण्डल अध्यक्ष लालसिंह देवड़ा, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामऊ मनोज शुक्ला, भाजपा मंडल महामंत्री जितेंद्र बामनिया, जितेंद्रसिंह तोमर सहित मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारी एंव कार्यसमिति सदस्य गण, शक्ति केंद्र टोली के सदस्य गण, मोर्चा एंव प्रकोष्ठ के जिला एंव मंडल पदाधिकारीगण बूथ के अध्यक्ष महामंत्री बीएलए सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी क्रम में गरोठ विधानसभा के मेलखेडा मंडल में प्रवासी विधायक अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के विधायक रामप्रताप वर्मा ने मेलखेडा मंडल की बैठक ली। विधायक रामप्रताप वर्मा द्वारा मेलखेडा मंडल में सम्पन्न हुए सभी कार्यक्रमो का वृत्त लिया एंव कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश एंव केंद्र सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभाथीयो के साथ हम सभी को अपने मंडल के प्रत्येक बूथ पर जाकर चर्चा करनी है और उन्हे हमारी सरकार द्वारा किये गये कार्यों को बताना है। साथ ही हमें अपना बूथ सबसे मजबूत के संकल्प को आत्मसात करते हुए अपने बूथ को मजबूत करना है। केन्द्र एंव मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार से लांभावित हुए लाभार्थियों के साथ सेल्फी या वीडियों सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी है। 
मेलखेडा मंडल में सम्पन्न हुई बैठक में प्रवासी विधायक अभियान के विधानसभा प्रभारी एंव भाजपा जिला मंत्री अजय तिवारी, विधानसभा चुनाव संयोजक एंव पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव, मेलखेड़ा भाजपा मंडल प्रभारी एंव जिला उपाध्यक्ष राजेश सेठिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजमल सुरावत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमलता गौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मतवाला, मंडल संयोजक सोशल मिडिया विभाग दिलीपसिंह तंवर, सह संयोजक माधव गौड़ सहित मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारी एंव कार्यसमिति सदस्य गण, शक्ति केंद्र टोली के सदस्य गण, मोर्चा एंव प्रकोष्ठ के जिला एंव मंडल पदाधिकारीगण बूथ के अध्यक्ष महामंत्री बीएलए सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE