सिरोही। भारतीय जनता पार्टी की चुनावी तैयारी के मद्देनजर प्रदेश स्तरीय विधायक प्रवास योजना के तहत सिरोही विधानसभा में पार्टी की धरातल की स्थिति को मजबूत करने के लिए पहुंचे साबरमती विधायक व गांधीनगर लोकसभा प्रभारी हर्षदभाई ने नगर परिषद सिरोही के भाजपा पार्षद दल की एक संवाद बैठक मे संपर्क से समर्थन, संवाद, समन्वय, वातावरण निर्माण और बूथ को मजबूत बनाने के गुर बताएं तथा जीत का मूलमंत्र बताकर चुनावी रण में जुटने का आव्हान किया।
सोमवार को सोमवार को एक निजी होटल के सभागार में भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल की मौजूदगी में नगर परिषद सिरोही क्षेत्र के सभी नो पार्षद की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रवासी विधायक हर्षदभाई ने बड़ी आत्मीयता के साथ जमीनी हकीकत जानकर अपने अनुभव और कौशल के अनुसार एक से बढ़कर एक उपयोगी सुझाव देकर सभी को चुनावी रण में उतरने के लिए पूर्व तैयारी से अवगत करवाया।
इस मौके पर प्रवासी विधायक ने एक-एक करके पार्षदो से उनकी बात को सुना और आवश्यक जानकारी व हिदायतें भी दी। सभी उपस्थित पार्षदों ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करने का विश्वास दिलाया। चर्चा के दोरान नेता प्रतिपक्ष मगनलाल मीणा, अरुण ओझा, सुरेश सगरवंशी, प्रवीण राठौड़, गोपाल माली आदि ने आवश्यक सुझाव भी दिए। इस मौके पर पार्षद गीता पुरोहित, गोविंद माली, प्रतिनिधि चुन्नीलाल पटेल मौजूद थे।