BREAKING NEWS
NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2023, 1:59 pm
BIG NEWS : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने युद्ध स्तर पर तैयारिया की शुरू, गुजरात के विधायक ईश्वलाल पटेल पहुंचे पिपलियामंडी, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ली बैठक, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलिया मंडी। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में संगठन कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश की कार्य योजना एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रवासी विधायकों को प्रवास सुनिश्चित किया है। जिसमें आज मंगलवार को मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिपलिया मंडल मे गुजरात से प्रवास पर आए विधायक ईश्वलाल पटेल ने बैठक ली।
सर्वप्रथम गुजरात क्षेत्र के विधायक ईश्वरलाल पटेल एवं सभी अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की गई। पटेल ने बैठक को संबोधित कहा कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संगठन को नई दिशा देने में लगा है। केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अपने मंडल के बुथ स्तर तक पहुंच और हितग्राहियों को लाभ दिलाए मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से दायित्व है आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव आने वाले हैं सभी को एकजुट होकर कर भाजपा को मंडल के प्रत्येक बूथ से विजयश्री दिलाना है।
इस दौरान मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्यगण, शक्ति केंद्र टोली के सदस्य, प्रत्येक मोर्चे के अध्यक्ष महामंत्री सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE