मनासा। बुधवार को दोपहर 3 बजे करीब गुजरात विधायक ने मनासा के भाजपा कार्यालय पर स्व सहायता समूह की महिलाओ की बैठक ली। वहीं मनासा व गुजरात के विधायक की मौजूदगी में विधानसभा क्षेत्र के गांव देवरान एवं आस पास गांव की युवा जो पहले कांग्रेस में थे, सभी युवाओ ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा की सदयस्ता ग्रहण कर ली। भाजपा में शामिल होने पर विधायक सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी युवाओ का माला पहनाकर स्वागत किया।