BREAKING NEWS
NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 12:07 pm
NEWS : सेतु मार्ग स्थित भारत बाग में हुई भाजपा नगर मंडल चित्तौड़गढ़ की कार्य समिति की बैठक, विधायक ने की शिरकत, उपस्थितों को मिला मार्गदर्शन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ की कार्यसमिति की बैठक सेतु मार्ग स्थित भारत बाग में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ हुई। मुख्य अतिथि केंद्रीय प्रवास योजना के अंतर्गत गुजरात मोरबी जिले की टंकारा विधानसभा से विधायक दुर्लभ भाई पटेल थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष मिठू लाल जाट एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या थे। अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने की। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए प्रवासी विधायक दुर्लभभाई पटेल ने कहा कि सीपी जोशी जी जब सांसद थे तो उन्होंने गुजरात के मोरबी जिले में चुनाव की कमान संभाली थी और उनके नेतृत्व में मोरबी की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत हुई। अब सांसद सीपी जोशी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं और उन पर समस्त राजस्थान की जिम्मेदारी आ गई है। सी पी जोशी का मुझ पर कर्ज है और यह संयोग है कि मुझे उनके गृह क्षेत्र में कार्य करने की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को झुठी छल वाली जन विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि डेढ़ लाख वोट अधिक प्राप्त कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को कलंकित करने में कोई कमी नहीं रखी।  उन्होंने कहा कि आज गहलोत सरकार की हालत यह है कि उनके मंत्री, विधायक ही खुलेआम सरकार की विफलता पर प्रश्न उठा रहे हैं। 
स्वागत उद्बबोधन देते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह चुनाव अभियान में जी जान से जुट जाएं एवं कांग्रेस की नाकामियों को उजागर करते हुए झूठ की बुनियाद पर खड़ी महिला विरोधी युवा विरोधी सरकार को उखाड़ फेके। भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट ने बुथ संरचना को मजबुत करते हुए बुथ एवं शक्ति केंद्र पर बैठक करने पर जोर देते देते हुए प्रत्येक बुथ पर 100 नये सदस्यों को जोड़ने की बात कही। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए प्रदेश  की गहलोत सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। संचालन भाजपा नगर महामंत्री अनिल ईनाणी ने किया आभार महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने जताया। 
इस अवसर पर विधानसभा चुनाव संयोजक रणजीत सिंह भाटी,सुशील शर्मा, सुरेश झंवर, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, विस्तारक विमलेश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, आशा पोखरना, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी, नरेंद्र पोखरना, भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, ओबीसी नगर अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव, आईंटी संयोजक राजन माली, भाजपा नगर उपाध्यक्ष गोवर्धन जाट, गोपाल नीलमणि, कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, नगर मंत्री चुन्नी लाल माली, मोनू सलूजा, भोलाराम प्रजापत,पूर्व पालिका अध्यक्ष नीरू अहीर गोविंद काबरा, पूर्व उपसभापति भारत जागेटिया, पूर्व भाजयुमो नगर अध्यक्ष अशोक जोशी, मनोज मेनारिया, मुन्ना गुजर, रेनू मिश्रा, संजू लड्ढा, सिंपल वैष्णव, विमला गट्टायणी, राजेश मीणा, इब्राहिम मंसुरी, फतह लाल भड़कतिया, भरत डंग, युवराज आर्य, सतपाल दुआ, कैलाश वैष्णव, परमजीत सिंह, छोटू सिंह शेखावत, शांतिलाल जाट, अविनाश शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, बुथ अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE