BREAKING NEWS
KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 12:21 pm
NEWS : नवमतदाता संगम कार्यक्रम 29 अगस्त को, प्रख्यात गायक शिवभक्त कैलाश खेर देंगे संगीतमय प्रस्तुति, नवीन मतदाताओं का होगा अभिनंदन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नव मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने के लिए नव मतदाता संगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश संयोजक अध्यक्ष कार्यालय श्रवण सिंह राव ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी के निर्देशन में नवमतदाता संगम कार्यक्रम में माय फर्स्ट वोट फॉर नेशन, माय फर्स्ट वोट फॉर बीजेपी, माय फर्स्ट वोट फॉर मोदी की टैग लाइन से नवमतदाताओं को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की रीति-नीति, सिद्धांतों और विचारों से जोड़ने का कार्य किया जायेगा। 
चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के लगभग डेढ़ लाख नवमतदाताओें को अपना पहला वोट देने का अवसर एक पर्व के रूप में ,एक उत्सव के रूप में मनाने जाने के लिए भाजपा द्वारा भक्ति और सुरों के संगम के साथ 29अगस्त को देश के प्रख्यात गायक और शिवभक्त कैलाश खेर का कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्टेडियम में सांय 5बजे आयोजित किया जा रहा है जिसमें  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सी पी जोशी नवमतदाताओं का उत्साहवर्धन करेंगें ।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवमतदाताओं को आमंत्रित किया जायेगा। इन नवमतदाताओं को महिला मोर्चा की बहनों द्वारा तिलक लगाकर अभिनंदन कर रक्षा सूत्र बांधा जायेगा। 
लोकसभा क्षेत्र के 1.50 लाख नवमतदाताओं से संपर्क करने हेतु बूथ वोलियंटर घर-घर सम्पर्क  करेंगे। इन नवमतदाताओं को अभिनन्दन पत्र दिया जाएगा और उनका डाटा एप्लीकेशन पर अपलोड किया जायेगा।नवमतदाताओ द्वारा प्रस्तुति में ग्राउंड पर नमो लिखा जायेगा। इस कार्य हेतु 600 मॉनिटरिंग टीम और 2320 वोलिटियर लगेंगे। इस कार्यक्रम में शहीद परिवारो का भी अभिनन्दन और पार्टी के  वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का सम्मान भी किया जायेगा। कार्यक्रम के लिए नगर को भी आकर्षक सज्जा से सजाया जाएगा। प्रेस वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने जिले के नवमतदाताओ के लिए होने जा रहे इस कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं के चहेते देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक और शिवभक्त कैलाश खेर का यह कार्यक्रम शिवभक्ति को सुरसंगम में पिरोते हुए प्रजातंत्र में नव युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान को प्रदर्शित करेगा।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बूथ के युवाओं में पार्टी के प्रति ऊर्जा में अभिवृद्धि करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद और देश के नवनिर्माण की भावना से हर 
नवमतदाता को प्रभावी रूप से जोड़ेगा। 
प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा,पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद,जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ,नगर मंडल अध्यक्ष सागर सोनी,जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ,सदस्यता अभियान जिला सह प्रभारी गौरव त्यागी,विनोद चपलोत,गोपाल ईनाणी आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE