पिपलिया मंडी। गुजरात सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री (सहकारिता, संसदीय कार्य मंत्री) अंकलेश्वर (गुजरात ) विधायक ईश्वरलाल पटेल ने मप्र के वित्तमंत्री मल्हारगढ़ विधानसभा के विधायक जगदीश देवड़ा की विधानसभा के मल्हारगढ़ सर्किट हॉउस में आज मल्हारगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं सहित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी चुनाव 2023- 24 को लेकर रणनीति बनाई।