BREAKING NEWS
NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2023, 6:52 pm
KHABAR : आम आदमी पार्टी ने वार्ड क्र. 31 में किया सफाई कर्मियों का सम्मान, बोले- आपकी मेहनत से 5 दिन में चमक उठा वार्ड, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के वार्ड क्र. 31 में सफाई कर्मचारियों का आम आदमी पार्टी द्वारा सम्मान किया गया। गत दिनों आम आदमी पार्टी द्वारा वार्ड की सफाई हेतु मुख्यमंत्री हेल्प लाइन द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी उसी कड़ी में पिछले 5 दिनों से लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा था। वार्ड में सफाई की उत्कृष्ट सेवा देने वाले सफाई कर्मचारियों के कारण सम्पूर्ण वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त हुई है। इस अमूल्य कार्य करने हेतु रणजीत एवं नगर पालिका टीम का साफा बांधकर व माला पहनाकर सम्मान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन अग्रवाल, चन्द्रेश सेन, भागचंद वर्मा, शबनम बी, अरूण खडके द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नवीन अग्रवाल ने कहा कि विषम परिस्थितियों एवं कम वेतन में बेहतर उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर सफाईकर्मी सराहनीय सेवाएं देकर शहर को स्वच्छ व सुंदर बना रहे हैं। पंजाब एवं दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकारों ने अस्थाई कर्मचारियों को नियमित कर दिया है। यदि मध्यप्रदेश में भी आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो मध्यप्रदेश के अस्थाई कर्मचारियों को भी नियमित किया जाएगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE