BREAKING NEWS
NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2023, 7:17 pm
BIG NEWS : जंग लगे सरिए को बाजार में कौन लेगा, भाजपा उम्मीदवार की सूची जारी होने के बाद उठे बगावत के सुर, कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कैंडिडेड को लेकर प्रवासी विधायकों को बताई पीड़ा, कहा पहले 3 हजार वोटो से हारे थे अब 10 हजार से हारेंगे, पढ़े खबर     

Share On:-

उज्जैन। मध्यप्रदेश में भाजपा ने हारी हुई जिन 39 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, उनमें से कई सीटों पर प्रत्याशी के खिलाफ कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। वरिष्ठ नेताओं को डैमेज कंट्रोल में लगाया गया है। इसके बावजूद कुछ सीटों पर असंतुष्टों ने चुनाव में सीट गंवाने तक की बात कह रहे हैं।
गुरुवार को गुजरात से तराना पहुंचे विधायक कल्पेश भाई परमार फीडबैक के लेने के साथ ही अन्य दावेदारों से संवाद करने पहुंचे। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारियों विधानसभा क्षेत्र मे आने वाले मंडलों के अध्यक्षों से भी बात की। इस दौरान बूथ अध्यक्ष और दावेदारों ने बीजेपी के पहली लिस्ट में शामिल नाम ताराचंद गोयल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिसे प्रत्याशी बनाया है, वो बीते 15 साल से घर बैठा था। एकाएक उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया। पिछली बार 3 हजार वोट से हारे थे। इस बार 10 हजार वोट से हारेगी बीजेपी। 
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ताराचंद गोयल को टिकट दिया, लेकिन सब नया चेहरा लाना चाहते थे। पूर्व विधायक अनिल फिरोजिया भी अच्छे केंडिडेट थे, लेकिन नए चेहरा लाना था जैसे मदन लाल चौहान, शक्ति सिंह परिहार, लक्ष्मी नारायण मालवीय किसी को भी देना था सभी सक्रिय नेता थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं नहीं दिया गया। यही बात गुजरात से आए विधायक के सामने रखी है।
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे मदनलाल चौहान को इस बार तराना विधानसभा सीट का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने बताया कि विरोध इस बात का था कि भारतीय जनता पार्टी में जो लोग काम कर रहे है उन्हें पद नहीं मिल रहा है, 15 वर्ष से घर बैठे कार्यकर्ता को टिकट दे दिया गया इसका विरोध था हमने अपनी बात रखी है। जंग लगे सरिये को मार्केट में ला रहे हो कौन लेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE