BREAKING NEWS
NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2023, 8:24 pm
BIG NEWS : कमलनाथ का नीमच दौरा, दावेदारों को मिला टारगेट तो एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रभारी नूरी खान को दिए सवा रूपए, कांग्रेसी असमंजस में किसकी गाड़ी में बैठे, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर       

Share On:-

नीमच। आगामी 1 सितम्बर को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ नीमच आ रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार वे शहर के दशहरा मैदान में एक विशाल आमसभा को भी सम्बोधित करेंगे। नीमच प्रशासन और जिला कांग्रेस द्वारा कमलनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। सभा में भीड़ जुटाने के लिए जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान और जिला कांग्रेस द्वारा जिले की तीनों विधानसभा से कांग्रेस से दावेदारी कर रहे नेताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने तीनों विधानसभा से दावेदारी कर रहे कांग्रेस नेताओं को कमलनाथ की सभा में 20 हजार से अधिक संख्या में भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया हैं। साथ ही सुनने में यह भी आया हैं कि इन सभी दावेदारों के लिए एक निश्चित सहयोग राशि भी देने का फरमान कांग्रेस द्वारा जारी किया गया हैं। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो कमलनाथ की सभा में व्यय होने वाले खर्चे को लेकर 50 हजार रूपए प्रति दावेदार तय किया गया हैं और कोई दावेदार तय राशि से ज्यादा भी दे सकता हैं। लेकिन विचारणीय प्रश्न यह हैं कि क्या कांग्रेस में धनबल, उम्मीदवार तय करने का नया फार्मूला होगा? ऐसा उम्मीदवार जिसके पास पैसा नहीं हो लेकिन जन बल हो उस उम्मीदवार का क्या होगा? 

वहीं कांग्रेस के नेता भी लगातार गांव गांव जाकर बैठक ले रहे हैं और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में कमलनाथ की सभा में आने का न्योता दे रहे हैं। ऐसी ही एक बैठक जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान ने भी जावद विधानसभा में ली। जहां एक चौंका देने वाला घटनाक्रम हुआ। नूरी खान को जावद विधानसभा के एक कार्यकर्ता ने सवा रूपए और नारियल भेंट कर कहा कि जिला कांग्रेस द्वारा तय प्रावधान 50 हजार रूपए जितनी हैसियत तो हमारी नहीं हैं, लेकिन कमलनाथ की सभा में मेरी ओर से यह सहयोग राशि दे सकता हूं। 

वहीं दूसरी बात सामने यह आ रही हैं कि एक एक विधानसभा में दावेदारों की फेहरिस्त इतनी लम्बी हैं कि हर दावेदार अगर कार्यकर्ताओं को लाने ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करें तो कई वाहन खाली रह जाएंगे। सबसे ज्यादा दावेदार नीमच विधानसभा में हैं। नीमच के जीरन ब्लॉक के एक गांव के कांग्रेस कार्यकर्ता ने बताया कि हमारी विधानसभा में दावेदारों की संख्या 7-8 हैं। अगर इतने ही वाहन गांव में कार्यकर्ताओं को लेने आए तो कार्यकर्ता असमंजस में रह जाएगा कि किसकी गाड़ी में बैठे और किसकी नहीं। अगर फलाने नेता की गाड़ी में बैठ गए तो दूसरे सभी नेता कहीं नाराज न हो जाए। साथ ही कई गाड़ियां खाली भी रह जाएगी। 

जिला कांग्रेस कमलनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। दावेदारों को दिए गए लक्ष्य के अनुसार भीड़ के इक्कठे होने की भी सम्भावना हैं। लेकिन कांग्रेस के सामने यक्ष रूपी दो प्रश्न हैं पहला यह कि जिला कांग्रेस के दावेदारों में आपसी सामंजस्य की जो कमी हैं उसे कैसे दूर किया जा सकता हैं, वहीं दूसरा प्रश्न हैं कि खंड-खंड में विभाजित कांग्रेस को कैसे एक माला में पिरोया जा सकता हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE