BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 6:47 pm
REPORT : ऐतिहासिक होगा प्रदेश कांग्रेस मुखिया कमलनाथ का नीमच दौरा, उमराव सिंह गुर्जर घर-घर पहुंचकर दे रहे निमंत्रण, गांव-शहर से मिल रहा अपार स्नेह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश के जननायक, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 1 सितम्बर को नीमच के दशहरा मैदान पर ऐतिहासिक आमसभा को संबोधित करेंगे। इस आयोजन को व्यापक स्वरूप देने के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमरावसिंह गुर्जर दिन रात जूटे हैं। गांव-गांव में कमलनाथ के कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है। 
गुर्जर ने बीते दिनों में नीमच विधानसभा क्षेत्र के लगभग गांवों का दौरा पूरा किया है। शेष बचे गांवों में दौरे के बाद नीमच शहर में वे हर गली दस्तक देंगे। गुर्जर जहां भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का संदेश लेकर जा रहे हैं वहां जनता में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़े, बुजुर्गों से लगाकर नोजवान और आम जनमानस इस बार कमलनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। जहां भी जाते हैं वहां मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ द्वारा चलाए गए अभियान जैसे हर पंचायत में गौशाला, मिलावट खोरों के खिलाफ प्रभावी करवाई, 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ, भूमाफियाओं और अपराधी तत्वों के खिलाफ़ करवाई, किसानों के ऋण माफ सहित जनहितैषी और कर्मचारी हितेषी कार्यों की लोग प्रशंसा करते नहीं थकते। नीमच में कमलनाथ का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जहां भीड़ सरकारी नहीं बल्कि वास्तविक जनता की होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE