नीमच। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में हर नेता चाहता हैं कि उसके द्वारा इस दौरान कुछ भी ऐसा गलत न हो जिससे उसकी छवी ख़राब हो या उसकी दावेदारी पर प्रश्न चिन्ह लगे। जिसको लेकर सभी नेता फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं। लेकिन न चाहते हुए भी कुछ घटनाएं ऐसी हो ही जाती हैं जो चर्चा का विषय बन जाती हैं। कुछ ऐसा ही घटनाक्रम नीमच में हुआ हैं, जिसके कारण नीमच से भोपाल तक की राजनीति गरमा गई हैं।
सोशल मीडिया पर प्रदेश के केबिनेट मंत्री व जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा और नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार का एक ऑडियो वायरल हो रहा हैं। हालांकि वॉइस ऑफ़ एमपी इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता हैं, लेकिन वायरल ऑडियो क्लिप ने नीमच की राजनीति में भूचाल ला दिया हैं। इस ऑडियो की गूंज अब भोपाल तक पहुंच गई है।
वायरल हो रहे ऑडियो में मंत्री सखलेचा और विधायक दिलीप सिंह परिहार राजनीतिक घटनाक्रम पर बातचीत करते हुए सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में दिलीप बापू समंदर पटेल को कांग्रेस में जाने को लेकर भी तंज कसते हैं कि अच्छा हुआ कचरा निकल गया। अब सत्तू और राजू दोनों मिलकर इसको हराएंगे। बापू ऑडियो में सखलेचा से यह भी कह रहें हैं कि आपका भाग्य प्रबल हैं। भगवान हर पांच साल में ऐसा घटनाक्रम कर देता हैं कि आपकी राह आसान हो जाती है।
वायरल ऑडियो में मंत्री सखलेचा भी बापू को कह रहे हैं कि आप भी यहां लगे रहो। इस पर बापू कहते हैं कि में बिलकुल यहां (नीमच विधानसभा) में लगा हुआ हूँ बिलकुल डटा हुआ हूं।
खेर ऑडियो की सत्यता कितनी हैं, यह ऑडियो सत्य हैं या फर्जी हैं इसका जवाब तो हमारे पास नहीं हैं, लेकिन वायरल ऑडियो ने जावद से लगाकर भोपाल तक राजनीतिक गलियारों में हड़कंप ला दिया हैं। वायरल हो रहे ऑडियो में जो चर्चा हो रही हैं, उसके कई राजनीतिक मायने निकलकर सामने आते हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात यह हैं कि आखिर यह ऑडियो अगर सत्य हैं तो ये बाहर कैसे आया। आखिर कौन लोग हैं जो इन दोनों नेताओं की राजनीतिक छवी बिगाड़ना चाहते हैं।