BREAKING NEWS
PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2023, 11:53 am
BIG NEWS : गुजरात विधायक पटेल ने की प्रेस वार्ता, एमएलए मारू ने विकास कार्यो की पुस्तक सौंपी, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। विधानसभा चुनाव में कौन केंडिडेट होगा या किसे टिकट मिलेगा। यह मेरा विषय नहीं है ना ही इसके बारे चर्चा करना हमारा काम है। यह पार्टी शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व तय करेगा। यह बात गुजरात के वलसाड़ से विधायक भरत पटेल ने कहीं। वह मनासा में होटल शगुन पैलेस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 
भारतीय जनता पार्टी निर्देश पर पटेल मनासा विधानसभा में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में मनासा पहुंचे थे। इस दौरान मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र मालवीय, भाजपा मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मुकेश डांगी, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, कुकडेश्वर मंडल अध्यक्ष मदन रावत, रामपुरा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, विस्तारक लोकेश अरोरा, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी आदि मंचासीन थे। 
पटेल ने कहा मध्यप्रदेश में गुजरात से 48 विधायक आए हुए है जो अलग अलग विधानसभा में प्रवास पर हैं। अन्य राज्यों के विधायक भी है ऐसे करके 230 विधानसभा में 230 विधायक प्रवासी कार्यकर्ता बनकर पहुंचे हैं। 19 को भोपाल में हम सभी की कार्यशाला हुई। उसमें हमे बताया गया आपको विधानसभा में जाकर क्या क्या करना है किनसे मिलना हैं। 19 को मैं मनासा आया। 7 दिवसीय प्रवास में मैने नगर सहित 40 से 41 गांव का दौरा किया। मंडल अध्यक्षों से मुलाकात की उनसे मंडल सहित अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जानकारी ली। यहां के विधायक अनिरूद्ध माधव मारू से भेंट की। उनसे विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यो की जानकारी ली। वर्तमान में कौन कौन से काम प्रगतिरत है और क्या क्या काम हो गए है यह भी जानकारी ली। 20 अगस्त से बैठक और विधानसभा भ्रमण शुरू हैं शुरूआत में संगठन की आईटी सेल सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक की। विधानसभाा के चारों मंडल में प्रवास किया। मंडल बैठको के साथ ही शक्तिकेंद्र, संयोजक, बूथ अध्यक्ष, व्यापारी और लाड़ली बहनों से मिला। सभी समाज वर्ग के लोगों से चर्चा की। जनसंघ कार्यकर्ताओं से उनके निवास पर पहुंच उनसे संगठनात्मक चर्चा कर क्षेत्र की जानकारी ली। इस दौरान गरीब और पार्टी पदाधिकारियों के यहां भोजन भी किया। 

पार्टी के लिए सभी के मन में सम्मान है- 
जब पत्रकारो ने पटेल से पुछा कि क्षेत्र में भ्रमण दौरान कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी मिली तो पटेल ने कही जी बिल्कुल लेकिन पार्टी के लिए सभी के मन में सम्मान हैं। हम सब भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करते है। जहां नाराजगी मिली उसे दुर करने का काम भी किया। 

नारी का सम्मान बड़ा-
पटेल ने कहा लाड़ली बहना से नारी का सम्मान बड़ा है। 50 से 60 साल तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन उसने कभी नारी को सम्मान नहीं दिया। भाजपा की सरकार ने नारी को सम्मान दिया उसे अग्रीम पंक्ति में लाने का काम किया। महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन, मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना को 1000-1000 हजार रूपए देकर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। 

विधायक मारू ने सौंपी विकास कार्यो की पुस्तिका-
प्रेस वार्ता के दौरान विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने अपने विधायकी कार्यकाल में हुए विकास कार्यो की पुस्तिका पत्रकारों को सौंपी। मारू ने कहां क्षेत्र में 4 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य क्षेत्र में हुए। पुस्तिका का विमोचन पिछले दिनों मनासा में निकली जनदर्शन यात्रा एवं जनसभा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE