नयागांव। बारिश की लम्बी खेंच व अभी भी मानसून की बेरुखी को देखते हुए प्रदेश की सरकार को सूखाग्रस्त घोषित किया जाना चाहिए। किसानो की फसले सोयाबीन अब खराब होने लगी है। उक्त मांग पूर्व नयागांव मंडलम अध्यक्ष मानसिंह जाट (केशरपुरा) ने की।
जाट ने बताया कि सोयाबीन व मक्का की फसल बारिश नही होने से फसले में कीड़े व ईल्ली लग रही हैं और किटनाशक दवाई भी बारिश नही होने से असर नहीं कर रही है। जाट ने बताया कि यही स्थिति रही तो जानवरो के लिए चारे का संकट के बादल दिखाई दे रहे है। ऐसे में प्रदेश सरकार को अभी से इसका हल निकालना चाहिए। वहीं किसानो की फसले सोयाबीन आदि की बारिश नही होने से जो सोयाबीन में फली हुई वह चिपकने लगी है और जो लेट वाली सोयाबीन है उसके फूल मुरझाने लगे है। सरकार का ध्यान तो विधानसभा चुनाव पर है, अन्न दाता की ओर नही, जबकि अभी से सर्वे करवाना प्रारम्भ करना चाहिए।