BREAKING NEWS
PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2023, 11:23 am
NEWS : भाजपा का नव मतदाता संगम कार्यक्रम 29 को, आयोजन की भव्य तैयारियां, सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति, पढ़े रेखा खाबिया की खबर    

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नव मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने के लिए 29 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी के निर्देशन में चितौड़गढ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले नव मतदाता संगम कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से प्रारंभ हो गई है।
पहली बार मताधिकार प्राप्त करने वाले नव मतदाताओं को भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर उनके घर जाकर प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी द्वारा हस्ताक्षरित निमंत्रण पत्र सौंप कर उनको 29 अगस्त को नवमतदाता संगम कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध कर रहे हैं।
जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने विज्ञप्ति में बताया कि इंदिरा गांधी स्टेडियम में नवमतदाता संगम कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को  बैठक आयोजित की गई एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ पंडित अरविंद भट्ट ने भूमि पूजन करवाया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट ने नवमतदाता संगम कार्यक्रम को सफल बनाकर अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने का आव्हान करते हुए कहा कि माय फर्स्ट वोट फार नेशन, माय फर्स्ट वोट फॉर बीजेपी, माय फर्स्ट वोट फॉर मोदी की टैग लाइन के साथ लोकसभा क्षेत्र के डेढ़ लाख नवमतदाताओ से सीधा संपर्क कर उन्हे भाजपा की राष्ट्रवाद और विकास की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। 
जाट ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध गायक और शिवभक्त कैलाश खेर अपनी मधुर गीतों और भजनों की प्रस्तुति देंगे और चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की थीम पर विशेष प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। चंद्रयान 3 की लैंडिंग प्रस्तुति के साथ ही ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा हाथ में एलईडी लाइट के माध्यम से दूधिया रोशनी में नमो लिखा जायेगा जिसे ड्रोन के माध्यम से बड़ी एलईडी स्क्रीन पर देखा जा सकेगा जो भी विशेष आकर्षण होगा। आधुनिक नवाचार के अंतर्गत सभी नव मतदाताओ के भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल का टैटू बनाया जाएगा। राखी का त्योहार होने से सभी नव मतदाताओ को भाजपा महिला मोर्चा की बहिनें रक्षा सूत्र बांधेगी। नव मतदाताओ का अभिनंदन शिवतिलक लगा कर किया जाएगा। इस अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा। अध्यक्षीय कार्यालय प्रदेश संयोजक श्रवण सिंह राव ने नव मतदाता संगम कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा और रोड मैप की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में अधिक से अधिकतम नव मतदाताओं को जोड़ने का आव्हान किया। कार्यक्रम में देश की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानों के परिवारजनों और पूर्व सैनिकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि सभी पदाधिकारी घर घर पहुंचकर नये मतदाताओं से संपर्क कर उनके नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने में सहयोग कर नव मतदाताओं को भाजपा की रीति नीति से अवगत कराये।
बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल, चित्तौड़गढ़ विधानसभा चुनाव संयोजक रणजीत सिंह भाटी, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद ने भी संबोधित किया। संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा ने व्यक्त किया। बैठक में मंच व्यवस्था, लाइट व्यवस्था, टेंट, स्वागत समिति, भोजन व्यवस्था, जल एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर अलग-अलग कमेटियां बनाकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। 
इस अवसर पर जिला महामंत्री सोहन आंजना, विनोद चपलोत, अनिल सिसोदिया, गोविंद गोपाल ईनाणी, नीलेश पटवारी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटू सुथार, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कैलाश जाट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, सह जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला उपाध्यक्ष आशा पोखरना, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सेना, रेनू मिश्रा, सिंपल वैष्णव, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरू अहीर, उषा रांदड़, विदुषी बिल्लू, रेखा शक्तावत, सुनीता अग्रवाल, मंजू नाहटा, नगर उपाध्यक्ष गोवर्धन जाट, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व उप सभापति भरत जागेटिया, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अशोक अजमेरा, भरत माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, छोटूसिंह शेखावत, सुनील मेनारिया, दीपक शर्मा, आशीष सिकलीगर, रमेश सुथार, नवीन पटवारी, करनल सिंह कांकरवा, कमल अग्रवाल, परमजीत सिंह, मुन्ना गुर्जर, नीरज सुखवाल, दिनेश पाराशर, युवराज आर्य, राजेश मोची, अर्जुन जोनवाल, नंदकिशोर लोहार, सी पी न्याति, हरीश गुरनानी, सत्यनारायण वैष्णव, मुकेश गुर्जर, कैलाश वैष्णव, सोनू व्यास, राजू अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE