BREAKING NEWS
PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2023, 12:00 pm
KHABAR : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की मीटिंग संपन्न, नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी का किया स्वागत, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की मीटिंग महू रोड स्थित चांदशाह वली दरगाह पर जिला अध्यक्ष आबिद अली (रामपुरा) के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के नियुक्त विधानसभा प्रभारी डॉक्टर आसिफ खान व फिरोज गोल्डन का पुष्प माला पहनकर सम्मान किया गया। 
जिला अध्यक्ष आबिद अली ने आगामी विधानसभा चुनाव पर ध्यान आकर्षित करवाते हुए बताया कि आने वाला चुनावी समय एक चुनौती पूर्ण समय है जिसमें हम सभी साथियों को एक जूट होकर एक मंच पर खड़ा होकर भाजपा की रीती नीतियों और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन हितैषी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, लाडली बहना, मुद्रा योजना, आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड, उज्जवल योजना, शौचालय व सभी योजनाओं से जिले के हर गांव, तहसील व शहरी क्षेत्रों में आमजन व क्षेत्र वासियों को अवगत कराकर जिले व प्रदेश में कमल का फूल फिर से खिलाने व भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट करने के लिए जागरूक एवं सजग करने का प्रयास हम सभी साथियों द्वारा किया जाएगा। 
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शकील भाई कुरेशी (सिंगापुर टेलर) व आभार जिला महामंत्री डॉक्टर बिलाल मंसूरी (रतनगढ़) ने किया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पप्पू भाई (मिस्त्री), पूर्व पार्षद समाजसेवी अनवर (सेक्रेटरी), भाजपा समर्थक दल नेशनल वॉलिंटियर भाजपा के जिला महामंत्री मो रइस हुसैन पटवा, जिला सहसचिव चंद्रशेखर जायसवार, मंडल अध्यक्ष बबलू भाई (मनासा), मंडल अध्यक्ष आजाद पठान, नगर अध्यक्ष रउफ भाई (रतनगढ़), अकरम पठान, निसार भाई (जावद), जुल्फिकार गोल्डन, सफीक चाचा (ऑटो वाले), असलम खान (सरवानिया) एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE