नीमच । मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ कि दशहरा मैदान पर आयोजित जनसभा को लेकर अपार उत्साह है , कमलनाथ दशहरा मैदान मे एक सितंबर को सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेगे ,जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्त्ता तथा वरिष्ठ नेता गण कार्यक्रम को व्यापक रूप देने के लिए गांव गांव तथा शहर मे जाकर कार्यकर्त्ताओ से संपर्क कर रहे है ।
वर्मा ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सात वर्ष पश्चात नीमच आ रहे है वे पूर्व मे 10 सितंबर 2017 को नीमच आए थे तथा दशहरा मैदान मे आमसभा को संबोधित किया था , आगे बताया कि नीमच, जावद तथा मनासा विधान सभा क्षेत्र से लगभग एक लाख कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ के आने का लक्ष्य है , इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्त्ता ,वरिष्ठ नेता गण, सभी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस, सभी मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठो के पदाधिकारी आईटी सेल ,तथा मङल सेक्टर के प्रभारी तीनो विधान सभा क्षेत्र मे जाकर कार्यकर्त्ताओ से संपर्क कर रहे है ।आगे बताया कि आयोजित जन सभा मे कमलनाथ जी चुनावी रणनीतिका खुलासा भी करेगे ।सभी वर्ग के लोग फिर कमलनाथ जी को मुख्य मंत्री के रूप मे देखना चाहते है उसका कारण यह हैकि 18 साल के कार्यकाल मे हर पंचायत स्तर पर गौशाला खोली गई, 100 यूनिट बिजली फ्रि दि गई, किसानो का कर्ज माफ किया ,मिलावट खोर पर शिकंजा कसा जेल पहुंचाया, भू माफिया ओ पर कठोर कार्रवाई कि ,अपराधिक तत्वो पर शिकंजा कसा , तथा क्ई जनहित के काम किए अब पुनः सरकार बनते हि पाच लक्ष्य पुरे होगे ,
वर्मा ने बताया कि दशहरा मैदान मे जन सैलाब उमङेगा वह सरकारी भीङ नही होगी कांग्रेस का कार्यकर्त्ता स्वय आगे चलकर इस ऐतिहासिक जनसभा मे शामिल होगा जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कमलनाथ जी फव्वारा चोक से दशहरा मैदान तक रोङ शो करेगे कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने कै लिए नीमच जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खांन तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसीया अथक प्रयास कर कार्यकर्त्ताओ से संपर्क कर रहे है ।