BREAKING NEWS
PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2023, 5:16 pm
BIG NEWS : एमपी में चुनाव से पहले भाजपा निकालेगी जन आशीर्वाद यात्राएं, पार्टी के दिग्गज नेताओं का दौरा कार्यक्रम हुआ तय, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नीमच से करेंगे शुरूआत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी जन आशीर्वाद यात्राएं निकालेगी। 3 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चित्रकूट से यात्रा की शुरुआत करेंगे। पार्टी पहली बार एक साथ 5 यात्राएं निकालने जा रही है। 17-18 दिन में ये यात्राएं 10 हजार 543 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ होगा।

पार्टी का दावा है कि महाकुंभ में प्रदेशभर से 10 लाख कार्यकर्ता जुटेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ सकते हैं। मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस बार हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। मुख्यमंत्री पद पर चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में तोमर बोले, अभी तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही हैं।

मुस्लिम वर्ग को टिकट दिए जाने के सवाल पर तोमर ने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास के आधार पर काम करती है। केंद्र और राज्य सरकार की हर योजना का लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिलता है। किसी क्षेत्र से किसको टिकट देना या नहीं देना है, वहां की स्थिति पर निर्भर करता है। पिछली बार हमने भोपाल उत्तर से आरिफ बेग को टिकट दिया था।

​कब और कहां से शुरू होंगी जन आशीर्वाद यात्रा-
- पहली यात्रा 3 सितंबर को चित्रकूट से शुरू होगी। इसका शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। यह यात्रा निवाड़ी से होकर भोपाल पहुंचेगी।
- दूसरी यात्रा 4 सितंबर को खंडवा से शुरू होगी। दादा धूनी वाले का आशीर्वाद लेकर शुरू होने वाली यात्रा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।
- तीसरी यात्रा 4 सितंबर को ही नीमच से शुरू होगी। इसमें भी केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह शामिल होंगे।
- चौथी यात्रा 5 सितंबर से मंडला से शुरू होगी। जबलपुर होती हुई यात्रा भोपाल पहुंचेगी। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं।
- पांचवीं यात्रा 6 सितंबर को श्योपुर के बड़ौदा नगर से शुरू होगी, जो रायसेन होकर भोपाल पहुंचेगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा शामिल हो सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE