BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2023, 7:10 pm
BIG REPORT : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा निकालेगी पांच जन आशीर्वाद यात्राएं, 4 सितंबर को नीमच से होगी शुरूआत, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी जनआशीर्वाद यात्रा निकालने की तैयारी में जुटी है। जन आशीर्वाद यात्रा के संभाग प्रभारी बंशीलाल गुर्जर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रतिवर्ष जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। इसी श्रृंखला में इस वर्ष भी पांच जनआशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी। नीमच से 4 सितंबर को निकलेगी। इसी संबंध में आज नीमच जिले के भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक अनौपचारिक बैठक मनासा रोड स्थित डाक बंगले पर आयोजित हुई। जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक में प्रारंभिक स्तर पर विचार विमर्श किया गया। यह यात्रा 18 दिन के लिए निकलेगी। 
संभावना जताई जा रही है कि जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय नेतृत्व के बड़े नेता, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। आज की बैठक में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जन आशीर्वाद यात्रा के संभाग प्रभारी बंशीलाल गुर्जर, विधायक दिलीप सिंह परिहार,जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार,राकेश भारद्वाज, महेंद्र भटनागर, संतोष चोपड़ा,निलेश पाटीदार, हेमंत हरित, अनिल नागौरी,,सुनील कटारिया, योगेश जैन आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE