नीमच। आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की मीटिंग महू रोड स्थित चांदशाह वली दरगाह पर जिला अध्यक्ष आबिद अली सय्यद साहब (रामपुरा) के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी डॉक्टर आसिफ खान व फिरोज गोल्डन ओर जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के विधानसभा संयोजक बनने पर डॉक्टर बिलाल मंसूरी साहब (रतनगढ़) का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया।
जिला अध्यक्ष आबिद अली ने आगामी विधानसभा चुनाव पर ध्यान आकर्षित करवाते हुए बताया कि आने वाला चुनावी समय एक चुनौती पूर्ण समय है जिसमें हम सभी साथियों को एक जूट होकर एक मंच पर खड़ा होकर भाजपा की रीती नीतियों और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन हितैषी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, लाडली बहना, मुद्रा योजना, आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड, उज्जवल योजना, शौचालय व सभी योजनाओं से जिले के हर गांव, तहसील व शहरी क्षेत्रों में आमजन व क्षेत्र वासियों को अवगत कराकर जिले व प्रदेश में कमल का फूल फिर से खिलाने व भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट करने के लिए जागरूक एवं सजग करने का प्रयास हम सभी साथियों को मिलकर करना है और प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इसके लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना है। वहीं आगामी आने वाले चुनाव के तहत अल्पसंख्यक मोर्चे को ओर मजबूती मिले जिसके लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष आबिद अली सय्यद ने भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री डॉक्टर बिलाल मंसूरी की अनुशंसा व रतनगढ़ डीकेन मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा की अनुमोदन से सिंगोली रतनगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर आज़ाद खान (जाट) व रतनगढ़ नगर अध्यक्ष के लिए रऊफुर्रहमान खान (रतनगढ) को नियुक्त किया है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शकील भाई कुरेशी (सिंगापुर टेलर) ने किया। वहीं सभी का आभार जिला महामंत्री डॉक्टर बिलाल मंसूरी साहब(रतनगढ़) ने माना।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पप्पू भाई (मिस्त्री), पूर्व पार्षद समाजसेवी अनवर (सेक्रेटरी), भाजपा समर्थक दल नेशनल वॉलिंटियर भाजपा के जिला महामंत्री मो. राइस हुसैन पटवा, जिला सहसचिव चंद्रशेखर जायसवार, मंडल अध्यक्ष बबलू भाई (मनासा), आजाद खान (जाट), खान रऊफुर्रहमान खान (रतनगढ़), अकरम पठान, निसार भाई (जावद), जुल्फिकार गोल्डन, सफीक चाचा (ऑटो वाले), असलम खान (सरवानिया) एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।