डबरा। डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद अब पूर्व मंत्री व लघु उद्योग विकास निगम की अध्यक्ष इमरती देवी सुमन के तीन ऑडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें किसी शख्स से इमरती कह रही हैं कि पहले थोड़ी देर के लिए उसको वीडियो डालें और डिलीट करके पैसे मांगें। दूसरे ऑडियो में कहती हैं कि न तो वह टिकट मांगे न क्षेत्र में निकले। तीसरे में कह रही हैं कि सभी कांग्रेसी उसके खिलाफ हैं। इसे टिकट मिला तो सब इमरती के लिए काम करेंगे।
मैंने कहीं राजे नाम नहीं लिया-
पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन ने कहा कि मैंने उसमें कहीं नाम लिया क्या? क्या मैंने सुरेश राजे कहीं भी कहा। जिस दिन वीडियो वायरल हुआ, उस दिन मैं खाटू श्याम में थी।
मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा-
विधायक सुरेश राजे ने कहा कि ऑडियो से स्पष्ट है कि मेरे खिलाफ षड्यंत्र इमरती देवी ने रचा है। अब दूध का दूध, पानी का पानी हो गया। वरिष्ठ नेतृत्व से चर्चा कर कार्रवाई पर विचार करूंगा।