BREAKING NEWS
PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2023, 4:34 pm
KHABAR : एसडीपीआई ने किया आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मनासा विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा, बैठक में कार्यकर्ताओं से की चर्चा, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया जिला नीमच के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नीमच जिला प्रभारी शमशाद अली, जिलाध्यक्ष इमरान हुसैन सोनी और जिला उपाध्यक्ष राकेश मीणा ने सोमवार को मनासा विधानसभा का दौरा किया। जहां पार्टी पदाधिकारियों ने एक तरफ मनासा में एसडीपीआई के जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद जाकिर हुसैन से मुलाकात की और मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित चर्चा में नीमच जिले की विधानसभा सीटों पर एसडीपीआई से उम्मीदवार खड़े करने पर सहमति जताई। वहीं दूसरी ओर मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा  में भी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात और मीटिंग की। 
बता दें कि बीते वर्ष नगरीय निकाय चुनाव में नीमच जिले के मनासा में एसडीपीआई ने एक सीट जीती थी, वहीं मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा नगर परिषद में दो उम्मीदवार अपनी जीत दर्ज कराने में कामयाब हुए हैं। यानी मनासा विधानसभा क्षेत्र में एसडीपीआई के तीन पार्षद हैं। इसलिए पार्टी अपनी इस कामयाबी और जन समर्थन को आगे तक ले जाना चाहती है। और मनासा विधानसभा क्षेत्र समेत नीमच जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने की इच्छुक है। इसी सिलसिले में रामपुरा के पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से जिला पदाधिकारियों ने विशेष मीटिंग कर तैयारी का जायज़ा लिया। 
एसडीपीआई नीमच के जिला अध्यक्ष इमरान हुसैन सोनी ने बताया कि पार्टी मध्य प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव में पूरे प्रदेश में अपने उम्मीदवार खड़े करने की तैयारी में है, इसी सिलसिले में नीमच की विधानसभा सीटों पर भी उम्मीदवार खड़े करने और चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। हमें बीते वर्ष नगरीय निकाय चुनाव में काफी जन समर्थन मिला था, इसलिए हम चाहते हैं कि पार्टी  को आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता का विश्वास प्राप्त हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE