मंदसौर। कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि मंडल आज मंदसौर एसपी ऑफिस पहुंचा जहां सैकड़ो ग्रामीणों के साथ लगभग 10-12 गांवो में एनडीपीएस मामले में भिंड से आई एक पुलिस पार्टी द्वारा फर्जी नामो को लेकर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा था। जिसकी शिकायत को लेकर सूचना मिलने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपीन जैन, जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह चौहान, महामंत्री कमलेश जैन, सुरेश भाटी, वसीम खान, जनपद सदस्य अर्जुन गुर्जर और सभी ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय जाकर सीएसपी सतनाम सिंह से मिलकर मामले से अवगत करवाया।