नीमच। मंदसौर संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन आज 30 अगस्त को सुबह 11 बजे नीमच पहुंचेगी। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आगमन को लेकर पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसीया और जिला संगठन मंत्री बृजेश मित्तल के साथ हवाई पट्टी, न्यू रेस्ट हाऊस पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करेगी। इसके बाद रोङ शो के मार्ग का निरीक्षण तथा टाउन हॉल एवं दशहरा मैदान में आयोजित जनसभा स्थल का अवलोकन करेगी। आयोजित कार्यक्रम को लेकर पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा करेगी।