जावद। विधानसभा के कांग्रेस नेता समन्दर पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के रतनगढ़ मे श्री मोड़िया महादेव की शाही सवारी का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह चुंडावत व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ शाही सवारी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ग्राम बसेड़ी भाटी, धामनिया, अखेपुर, लासूर, खेरखेड़ा, खेड़ा मोडी आदि गांवो में पहुंचकर शोक संतृप्त परिवारों में पहुंचकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं वरिष्ठ जनों से मुलाकात की।
पटेल ने 1 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नीमच आगमन को लेकर अधिक से अधिक संख्या में नीमच दशहरा मैदान पहुंचने का आव्हान किया।