BREAKING NEWS
PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2023, 1:29 pm
BIG NEWS : बहनों के साथ मुख्यमंत्री का भद्दा मजाक पड़ेगा महंगा, हजारों बहना आज भी लाभ से वंचित- आशा सांभर, गैस सिलेंडर की लालच देकर महिलाओं का अपमान कर रही है सरकार, नहीं दिए जा रहे 450 रूपए में गैस सिलेंडर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। चुनावी बिसात पर नए-नए प्रलोभन देने का काम मध्य प्रदेश की सरकार कर रही है। लाडली बहनों के नाम पर नई-नई घोषणाएं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की जा रही है। अभी पूरे जिले में लाडली बहना के नाम पर ढिंढोरा पीटने का काम किया जा रहा है। शिवराज सिंह चौहान यह बताएं की कितनी महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ दिया गया है। अभी सभी को लाभ नहीं मिल पाया। एक और शिगूफा छोड़ने का काम मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। अभी पूरे जिले में हजारों की संख्या में महिलाएं योजना के लाभ से वंचित है। शत प्रतिशत महिलाओं को लाभ नहीं मिल पाया। दूसरी नई योजना एक महीने के लिए बना दी गई 450 रूपए में गैस सिलेंडर। गजब हो गया अगर आप बहनों को इतना मानते हैं तो योजना ही बना दीजिए कि आपको गैस सिलेंडर हम इतने रुपए में ही देंगे। लाडली बहना की राशि एक साथ बढ़ा कर देंगे आपने ढाई-ढाई सौ रुपए बहनों पर खाते में भेज कर भद्दा मजाक करने का काम किया है। जिससे महिलाएं आपको माफ नहीं करेंगी। कब देंगे सभी महिलाओं को लाभ। उपरोक्त बातें महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कही। 
सांभर ने कहा कि सरकार के पास कोई भी योजना का क्रियान्वयन सही ढंग से नहीं हो रहा है। सिर्फ ढिंढोरा पीटने का काम सरकार कर रही है। हमारे पास पूरे जिले से महिलाओं के फोन आते हैं कि हमें लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कैसे मिलेगा, कभी पोर्टल खुलता है कभी पोर्टल बंद हो जाता है। कभी सर्वर रूपी जिन्न बंद हो जाता है। बेचारी महिलाएं परेशान होती है। तब मेरे द्वारा उनको समझाया जाता है कि आप सभी परेशान मत हो हमारी कमलनाथ की सरकार आने वाली है। आपको 1500 रूपए हर महीने आपके खाते पर भेजे जाएंगे। कोई झूठी घोषणा नहीं की जाएगी। आप सभी बहनों को 500 रूपए में पूरे साल गैस सिलेंडर दिए जाएंगे, चाहे किसी वर्ग की भी महिला हो। तब जाकर उन्हें विश्वास होता है कि हम सभी को कांग्रेस की सरकार आने पर शत प्रतिशत लाभ मिलेगा। 

60 वर्ष से ऊपर वृद्धा पेंशन पाने वाली महिलाओं को नहीं दिए जा रहे 1000- 
वहीं जिला आशा सांभर अध्यक्ष ने कहा कि उन वृद्ध माताओं महिलाओं का क्या होगा जिन्हें हमारी कांग्रेस की सरकार 300 से 600 रूपए करने का काम की थी मगर यह सरकार उनकी राशि बढ़ाने में नाकाम रही है। ऊपर से सभी महिलाओं को लाभ नहीं मिल रहा है सभी की दो दो तीन  महीने से बंद है। वृद्धा पेंशन में भी ग्रहण लगा रही सरकार। वृद्धा पेंशन की मिलने वाली राशि हरिजन आदिवासी को पहले दी जा रही है इसके बाद पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को दी जा रही है 2 महीने से सामान्य वर्ग की महिलाओं को राशि नहीं भेजी गई है। त्यौहार सर पर आ गए हैं उन महिलाओं के रोजी-रोटी पर संकट उत्पन्न हो गया है। 

नहीं बांध पाएगी अपने भाइयों को राखी अब होगी आर पार की लड़ाई-
वही आशा सांभर ने आगे कहा है कि महिलाओं के सम्मान में सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। महिलाओं के सम्मान में कमलनाथ मैदान में। महिलाओं के हित के लिए हमारे मध्य प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री सबका सम्मान करेंगे। महिलाओं को शत प्रतिशत योजना का लाभ देंगे। आप लोग घबराइए नहीं सिर्फ चंद दिनों की बात है पूरे प्रदेश में खुशहाली आएगी कमलनाथ की सरकार के द्वारा जनता की खुशहाली के लिए नए कदम उठाए जाएंगे। कमलनाथ के वचन पक्के हैं उन वचनों को अवश्य पालन करेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE