मंदसौर। जिला कांग्रेस कार्यालय मंदसौर पर आज पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य चुने जाने के बाद नटराजन का प्रथम बार मंदसौर आगमन हुआ। जिसको लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने मुझे जो जिम्मेदारी दी हैं मैं उसका निर्वहन करूंगी। वहीं कल हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नीमच आ रहे हैं। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई।