नीमच। आगामी 4 सितंबर को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के आगमन की तैयारियों को लेकर उत्तर मंडल के ग्राम मालखेड़ा में मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा के नेतृत्व में शक्ति केंद्र की बैठक कर मालखेड़ा में जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर पीले चावल वितरण किया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी सुनील कटारिया, शक्ति केंद्र संयोजक कैलाश अहीर, सहसंयोजक किशन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष भोपाल अहीर, कन्हैयालाल धाकड़, दिलीप धाकड़, गिरदोडा सरपंच नाथूलाल माली, शिवनारायण नागदा, कारूलाल पाटीदार, बुथ अध्यक्ष लक्ष्मण धनगर, देवीलाल अहीर, राजेश धाकड़, रोशन धनगर, तेजपाल धनगर, मंगू सिंह, ईश्वर धाकड़, बंटी अहीर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।